LPG Gas Cylinder New Rate: नया साल 2023 सभी एलपीजी गैस सिलेंडर उपयोगकर्ताओं के लिए महंगाई की सौगात लेकर आया हुआ है क्योंकि इस वर्ष तेल विपणन कंपनियों के द्वारा एलपीजी गैस सिलेंडर ग्राहकों के लिए तगड़ा झटका प्रदान किया है। एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम नए साल से ही बड़ गए हैं। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के द्वारा प्रत्येक माह की प्रारंभिक तिथि को डीजल, पेट्रोल और एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों को संशोधित किया जाता है |
ऐसे में इस बार 1 जनवरी 2023 को एलपीजी गैस सिलेंडर के नए दामों को लागू कर दिया गया है जिसके पश्चात इस बार 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में ₹25 का इजाफा किया गया है अब आपको भारत के प्रत्येक शहर में यह गैस सिलेंडर खरीदने के लिए जेब से ₹25 अधिक खर्च करने होंगे तो आइए जानते हैं कि आपके शहर में एलपीजी गैस सिलेंडर के लेटेस्ट प्राइस क्या है..
वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि
तेल विपणन कंपनियों के द्वारा लगातार 5 माह से सभी एलपीजी कैलेंडर ग्राहकों के लिए 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर में कटौती की जा रही है लेकिन इस बार ऐसा नहीं है क्योंकि इस बार 1 जनवरी 2023 को एलपीजी गैस सिलेंडर न्यू रेट लागू कर दिए गए हैं |
जिसके पश्चात इस बार कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में ₹25 का इजाफा किया गया है इस कदम से रेस्तरां, होटल आदि में भोजन करना महंगा हो जाएगा हालांकि एलपीजी गैस सिलेंडर का नया बजट आम गैस सिलेंडर उपयोगकर्ताओं के लिए प्रभावित नहीं करेगा क्योंकि इस बार घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
यहां देखें बड़े महानगरों में कमर्शियल गैस सिलेंडर के ताजा रेट
- दिल्ली- 1768 रुपये/सिलेंडर
- मुंबई- 1721 रुपये/सिलेंडर
- कोलकाता- 1870 रुपये/सिलेंडर
- चेन्नई- 1917 रुपये/सिलेंडर
- Also Read: Bageshwar Dham: बागेश्वर धाम में घर बैठे अर्जी लगाने की विधि, जाने सम्पूर्ण जानकारी
- Also Read: LPG गैस सिलेंडर के रेट फिर से बढ़ गए, अब इतना महंगा मिलेगा गैस सिलेंडर
घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव है
ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के द्वारा पिछली बार 6 जुलाई 2022 को घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि की गई थी इसे संचयी रूप से बढ़ाकर 153.5 रुपये कर दिया गया था। अगर घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों की बात की जाए तो इसलिए सिलेंडर के दामों में 4 बार बढ़ोतरी की गई है।
तेल विपणन कंपनियों के द्वारा पिछली बार मार्च 2022 को घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में ₹50 की वृद्धि की गई थी फिर मई महीने में फिर से 50 रुपये और 3.50 रुपये की बढ़ोतरी की और पिछले वर्ष भी 14.2 किलोग्राम के सिलेंडर के दामों में ₹50 का इजाफा किया गया था लेकिन तब से लेकर अब तक घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों को स्थिर रखा गया है।
चार महानगरों में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के रेट चेक करें
- दिल्ली – 1053 रुपये
- मुंबई – 1052.5 रुपये
- कोलकाता – 1079 रुपये
- चेन्नई- 1068.5 रुपये
पिछले वर्ष सबसे सस्ता रहा घरेलू गैस सिलेंडर
नए साल के पहले दिन से ही तेल विपणन कंपनियों के द्वारा एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में वृद्धि की गई है हालांकि इसमें राहत भरी खबर है रही है कि इन दामों में 14.2 किलोग्राम घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है साल के पहले दिन हुए दामों में इजाफे का असर राज्य में नहीं हुआ है।
एलपीजी गैस सिलेंडर न्यू रेट लागू होने के पश्चात अगर मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में घरेलू गैस सिलेंडर की बात की जाए तो इसके दाम 1,058.50 रुपये है। मध्यप्रदेश राज्य में जुलाई से दिसंबर 2022 के बीच एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में काफी इजाफा देखने के लिए मिला है लेकिन जबकि अप्रैल 2022 में गैस के दाम सबसे सस्ते 955.50 प्रति सिलेंडर रहे।
एमपी में 14.2 किलोग्राम घरेलू गैस सिलेंडर के लेटेस्ट प्राइस
संशोधित हुए एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर के बजट में कोई बदलाव नहीं किया गया है जिसकी जानकारी आप नीचे प्राप्त कर सकते हैं:-
इंदौर (Indore) | 1,081 रुपये |
ग्वालियर(Gwalior) | 1,136.50 रुपये |
जबलपुर (Jabalpur) | 1,059.50 रुपये |
उज्जैन (Ujjain) | 1,112.50 रुपये |
सागर (Sagar) | 1,075.50 रुपये |
देवास (Dewas) | 1,084.50 रुपये |
सतना (Satna) | 1,078.50 रुपये |
रतलाम (Ratlam) | 1,131.50 रुपये |
शहडोल (Shahdol) | 1,077.00 रुपये |
छिंदवाड़ा (Chhindwara) | 1,076.50 रुपये |
एलपीजी गैस सिलेंडर न्यू रेट क्या निर्धारित किए गए ?
एलपीजी गैस सिलेंडर के लागू हुए नए दामों में इस वर्ष ₹25 का इजाफा किया गया है।
घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में कितनी वृद्धि की गई है ?
1 जनवरी 2023 से लागू हुए नए दामों में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।