Ladli Behna Yojana Village List: मध्य प्रदेश सरकार द्वारा मध्यप्रदेश की महिलाओं को बड़ा उपहार दिया जा रहा है। यदि उपहार की बात करें, तो मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा मध्य प्रदेश की सभी आर्थिक रूप से कमजोर, बीपीएल श्रेणी की गरीब महिलाओं के लिए “लाडली बहना योजना” चलाई जा रही है। लाडली बहना योजना का प्रारंभ 25 मार्च 2023 से किया गया है जिसकी आवेदन अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2023 रखी गई है।
यदि आपने अब तक आवेदन नहीं किया है, तो आप निर्धारित समय में आवेदन कर सकती हैं जिसके बाद 1 मई से लेकर 15 मई 2023 तक ग्राम पंचायतों के अनुसार लिस्ट उपलब्ध कराई जाएगी जिसमें नाम आने पर पात्र महिलाओं के लिए प्रति महीने लाभ दिया जाएगा। यदि आप भी इस लिस्ट से जुड़ा विवरण प्राप्त करने हेतु यहां पर आई हैं, तो आपके लिए आर्टिकल पर समस्त जानकारी मिलने वाली है।
Ladli Behna Yojana Village List
महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के अधीन लाडली बहना योजना चलाई जा रही है। इस योजना का संचालन राज्य स्तर पर किया जाएगा। यदि आप भी इस योजना के माध्यम से आवेदन कर चुके हैं तो आप विलेज लिस्ट डाउनलोड कर सकती हैं। क्योंकि सभी पात्र महिलाओं के नाम इस लिस्ट में उपलब्ध करा दिए गए हैं। यदि आपने आवेदन किया था तो आपका नाम 1 मई से 15 मई 2023 के बीच लिस्ट में प्रकाशित किया जाएगा।
लाडली बहना योजना विलेज लिस्ट में नाम आने पर महिलाओं के लिए प्रतिमाह लाभ दिया जाएगा। यदि आप भी यह लाभ लेना चाहती हैं तो सबसे पहले आपको ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके उपरांत आप विलेज लिस्ट डाउनलोड का समस्त विवरण इस लेख की सहायता से चेक कर सकते हैं।
- ये भी पढ़े – PM Awas Yojana Application Form: इन लोगों को मिलेंगे 1 लाख 60 हजार रुपए, यहाँ से स्टेटस चेक करें
- ये भी पढ़े – इस दिन सभी किसानो के खाते में आएंगे 2000 रुपए [Village-Wise] नई लिस्ट में नाम चेक करें
लेख विवरण | लाडली बहना योजना विलेज लिस्ट |
विभाग | महिला एवं बाल विकास मंत्रालय |
लेख श्रेणी | लिस्ट |
राज्य | मध्य प्रदेश |
किसके द्वारा शुरू | मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान |
लाभार्थी | राज्य की आर्थिक रूप से कमजोर महिलाएं |
सहायता राशि | 1000 रुपए महीना |
आवेदन तिथि | 25 मार्च से 30 अप्रैल 2023 |
आधिकारिक वेबसाइट | https://cmladlibahna.mp.gov.in/ |
लाडली बहना योजना क्या है?
मध्य प्रदेश राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के लिए कल्याणकारी योजना प्रारंभ की गई है इस योजना को एमपी लाडली बहना योजना के नाम से संचालित किया जा रहा है। एमपी लाडली बहना योजना के तहत प्रति महीने महिलाओं के लिए एक हजार रुपए का लाभ मिलने वाला है। यदि आप भी इस योजना के तहत अब तक पंजीकृत नहीं हो पाएंगे तो आप जल्द से जल्द पंजीकरण पूरा कर सकती हैं जिसकी अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2023 है।
लाडली बहना योजना के तहत पंजीकृत महिलाओं के लिए प्रति महीने 10 तारीख को इस योजना के तहत लाभ दिया जाएगा।य दि आप भी अब तक इस योजना से वंचित हैं या फिर आवेदन नहीं कर पाई हैं। तो आप आवेदन प्रक्रिया का विवरण ग्राम पंचायत के अनुसार प्राप्त करते हुए अपनी पात्रता के आधार पर पूरा कर सकती हैं।
लाडली बहना योजना 2023 के लिए पात्रताए
- मध्यप्रदेश राज्य की सभी आर्थिक रूप से कमजोर बीपीएल श्रेणी की महिलाएं इस योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं।
- आवेदन करने वाली महिलाएं किसी भी सरकारी पद या नौकरी पर नहीं होनी चाहिए।
- इस योजना में आवेदन करने वाली महिला की आयु 23 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- महिला के परिवार में किसी भी सदस्य के पास 5 एकड़ से अधिक भूमि नहीं होनी चाहिए।
- लाडली बहना योजना योजना में आवेदन करने वाला परिवार आयकर दाता नहीं होना चाहिए।
लाडली बहना योजना विलेज लिस्ट डाउनलोड प्रक्रिया
विलेज वाइज लिस्ट डाउनलोड करने के लिए आप नीचे दिए गए सामान्य से निर्देशों का पालन करें जो कुछ इस प्रकार हैं-
- सबसे पहले आपको लाडली बहना योजना की ऑफिशल वेबसाइट अथवा एप्लीकेशन पर जाना होगा।
- यहां पर आप सबसे पहले तो आवेदन की स्थिति चेक कर सकते हैं।
- इसके उपरांत “Ladli Behna Yojana List” सक्रिय लिंक पर क्लिक करते हुए आप आगे बढ़े।
- ब्लैक लिस्ट का लॉगइन पेज खुल जाएगा जहां पर आप लाडली बहना योजना से रजिस्टर्ड समग्र आईडी अथवा परिवार आईडी दर्ज करें।
- अब आप अपने राज्य, जिला और ग्राम पंचायत का चयन करते हुए आगे बढ़े।
- पीडीएफ रूप में लिस्ट खुल जाएगी जिसमें आप अपना नाम विलेज लिस्ट के अनुसार चेक कर सकते हैं।
लाडली बहना योजना का लाभ किसे दिया जा रहा है?
लाडली बहना योजना का लाभ मध्यप्रदेश राज्य की आर्थिक रूप से कमजोर, बीपीएल श्रेणी की महिलाओं को दिया जा रहा है।
एमपी लाडली बहना योजना की लिस्ट कब आएगी?
लाडली बहना योजना की लिस्ट मई 2023 में रिलीज होगी।