Ladli Behna Yojana Registration: मध्य प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के लिए कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। उसी में से एक हाल ही में महिलाओं के कल्याण स्वरूप योजना प्रारंभ की गई है, जिसके तहत महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा एवं महिलाओं को स्वरोजगार मिलेगा। जैसा कि आप सभी जानते हैं, कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा नर्मदा जयंती के शुभ अवसर (28 जनवरी 2023) पर “लाडली बहना योजना” (Ladli Behna Yojana) की घोषणा ‘बुधनी में नर्मदा तट के पावन स्थल’ पर की गई। यदि आप भी अब तक इस योजना के बारे में नहीं जानते हैं तो आप सभी के यहां पर इस योजना से जुड़ी संबंधित सभी प्रकार की जानकारी चेक करने को मिल जाएगी |
Ladli Behna Yojana Registration
मध्य प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के लिए इस योजना के माध्यम से बड़ा उपहार दिया जा रहा है। क्योंकि महिलाएं लाडली बहना योजना का रजिस्ट्रेशन पूरा करते हुए प्रतिमाह 1000 रुपए की राशि प्राप्त करेंगे। इसीलिए यदि आप इस योजना के तहत पात्र हैं और लाडली बहना योजना रजिस्ट्रेशन पूरा करना चाहते हैं। तो आप सभी के लिए यह रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 25 मार्च 2023 से प्रारंभ कर दी गई है, जिसका समस्त विवरण आप सभी के लिए प्राप्त करना आवश्यक है ताकि आप इस योजना में आवेदन करते हुए सहायता राशि का लाभ ले सके। तो इसलिए की सहायता से आप सभी के लिए लाडली बहना योजना रजिस्ट्रेशन से जुड़ी सभी प्रकार की जानकारी देखने को मिल जाएगी।
Ladli Behna Yojana Registration
मध्य प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के लिए आत्मनिर्भर बनाने एवं स्वरोजगार के प्रति प्रेरित करने के लिए यह योजना चलाई जा रही है। मध्यप्रदेश लाडली बहना योजना के अंतर्गत मध्य प्रदेश की 23 से 60 वर्ष की आयु वाली सभी आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं के लिए नामांकित किया जा रहा है, जिसके परिणाम स्वरूप उनके लिए प्रतिवर्ष से 12000 रुपए की राशि का लाभ मिलेगा। जिससे कि वह, इस राशि का उपयोग करते हुए अपने परिवार का भरण पोषण कर सकेंगी। परिवार में महिलाओं के लिए सभी सदस्यों के समान दर्जा दिया जाएगा और इस प्रकार से सभी महिलाएं इस योजना से लाभान्वित होकर अपना सम्मान भी बढ़ा पाएंगी।
- ये भी पढ़े – अब सभी किसानो को मिलेंगे 10,000 रूपए, बस करना होगा ये काम
- ये भी पढ़े – Ration Card New Rules 2023: इन लोगो का हो जायेगा राशन कार्ड रद्द, जल्दी कर ले ये काम
लाडली बहना योजना रजिस्ट्रेशन हेतु आवश्यक तिथियां
लाडली बहना योजना के रजिस्ट्रेशन सबसे पहले ऑफलाइन तरीके से जमा किए जाएंगे। इसके उपरांत वह ऑफलाइन आवेदन को अधिकारियों द्वारा ऑनलाइन किया जाएगा। इसीलिए आप सभी के लिए एक आवेदन फॉर्म दिया जा रहा है, जिसमें आप मांगी गई समस्त जानकारी निर्धारित समय के अनुसार जमा करते हुए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन हेतु जमा कर सकती है। इसके लिए तिथियों से जुड़ा समस्त विवरण कुछ इस प्रकार है-
लाडली बहना योजना की प्रारंभिक तिथि | 25 मार्च 2023 |
आवेदन की प्रारंभिक तिथि | 25 मार्च 2023 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 30 अप्रैल 2023 |
सूची जारी तिथि | 1 मई 2023 |
आपत्ति दर्ज तिथि | 1 मई से 15 मई 2023 |
आपत्ति निराकरण तिथि | 16 मई से 30 मई 2023 |
राशि स्थानांतरण तिथि | 10 जून से प्रारंभ |
लाडली बहना योजना रजिस्ट्रेशन हेतु पात्रता
- मध्य प्रदेश की सभी महिलाएं लाडली बहना योजना रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं।
- आवेदन करने वाली महिला की आयु 23 से 60 वर्ष के बीच होने पर ही वह इस योजना के लिए पात्र मानी जाएगी।
- महिला की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- आवेदन करने वाली महिला विवाहित होनी चाहिए।
- महिला के पास आधार कार्ड, समग्र आईडी और बैंक पासबुक इत्यादि अवश्य होना चाहिए।
- विकलांग और विधवा महिलाएं भी इस योजना के तहत पात्रता रखती हैं।
- समग्र केवाईसी और आधार लिंकिंग सभी महिलाओं के लिए आवश्यक है तभी आपके लिए इस योजना का रजिस्ट्रेशन पूरा करने मिलेगा।
लाडली बहना योजना रजिस्ट्रेशन हेतु आवश्यक दस्तावेज
लाडली बहना योजना की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया नीचे दिए गए निर्धारित दस्तावेजों की सहायता से पूर्ण की जा सकती है-
- आधार कार्ड
- आधार से लिंक मोबाइल नंबर
- समग्र आईडी
- बैंक पासबुक
- पासपोर्ट साइज़ फोटो इत्यादि
लाडली बहना योजना रजिस्ट्रेशन कैसे पूरा करें?
जैसा कि आप सभी जानते हैं, कि लाडली बहना योजना की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया प्रारंभ की जा चुकी है। इस आवेदन प्रक्रिया में सभी महिलाओं के लिए सभी प्रकार के निर्धारित दस्तावेज पात्रता के आधार पर जमा करने होंगे। इसी के आधार पर आपकी ऑफलाइन दिए गए आवेदन को ऑनलाइन सरकारी कर्मचारियों द्वारा किया जाएगा। इस प्रकार से आप लाडली बहना योजना का रजिस्ट्रेशन पूरा कर सकेंगे। यह रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया काफी सरल है, जिसमें आप केवल एक ही आवेदन फॉर्म जमा करते हो ऐसे योजना के तहत रजिस्टर्ड हो जाएंगे और पात्रता सूची जारी की जाएगी, जिसमें नाम आने पर आपके लिए प्रतिमाह सहायता राशि का लाभ मिलेगा।
लाडली बहना योजना की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया कब प्रारंभ होगी?
लाडली बहना योजना की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया हाल ही में 25 मार्च 2023 से प्रारंभ की गई है।
लाडली बहना योजना का रजिस्ट्रेशन किस माध्यम से किया जाएगा?
लाडली बहना योजना का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन सरकारी कर्मचारियों द्वारा किया जाएगा।
Job
Yes