Ladli Behna Yojana Registration: मध्यप्रदेश में संचालित की जा रही लाडली बहना योजना के रजिस्ट्रेशन 25 मार्च 2023 से प्रारंभ कर दिए गए हैं जिसके तहत मध्य प्रदेश की सभी पात्र महिलाएं स्टेशन करवा सकती हैं एवं राज्य सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली सहायता राशि के लिए पात्र हो सकती हैं। लाडली बहना योजना की शुरुआत हाल ही में महिलाओं को सहानुभूति प्रदान करने तथा उनके लिए आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु करवाई गई है। जिन महिलाओं के लिए अपना मासिक खर्च चलाने के लिए बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ता है परंतु लाडली बहना योजना के तहत मुझे सहायता राशि उनके लिए प्रदान करवाई जाएगी उसकी मदद से भी अपने मासिक खर्च को आसानी पूर्वक चला सकेंगी।
लाडली बहना योजना के तहत मध्य प्रदेश की सभी पात्र महिलाओं के लिए ₹1000 तक की आर्थिक सहायता राशि हर माह प्रदान करवाई जानी है जिसके तहत मध्यप्रदेश की सभी महिलाएं बिना किसी श्रेणी वर्ग के भेदभाव के समान रूप से राशि को प्राप्त कर सकती हैं। लाडली बहना योजना के तहत आर्थिक सहायता राशि प्राप्त करने हेतु महिलाओं के लिए सर्वप्रथम ईकेवाईसी तथा रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को पूर्ण करवाना होगा जिसके पश्चात थी महिलाएं सहायता राशि प्राप्त करने के लिए पात्र माने जाएंगी। लाडली बहना योजना के तहत रजिस्ट्रेशन हेतु राज्य सरकार द्वारा ग्राम तथा शहरों में कैंप लगाए जा रहे हैं जिसके तहत महिला आसानी पूर्वक रजिस्ट्रेशन करवा सकती हैं।
Ladli Behna Yojana Registration
लाडली बहना योजना के तहत रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए महिलाओं को किसी भी संस्था या दुकान का चक्कर नहीं लगाना होगा बल्कि राज्य सरकार द्वारा मध्य प्रदेश की सभी पात्र महिलाओं के लिए रजिस्ट्रेशन हेतु सभी ग्रामों तथा शहरों के बालों में कैंप लगाए जा रहे हैं जिसके तहत महिलाएं निशुल्क रूप से लाडली बहना योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं। लाडली बहना योजना रजिस्ट्रेशन कैंप पर महिलाओं के लिए अपनी महत्वपूर्ण दस्तावेज जो लिखने उपलब्ध करवाएगा है उसको लेकर जाना होगा। लाडली बहना योजना के तहत जब महिला का रजिस्ट्रेशन हो जाएगा तो उसका सक्सेसफुल का नोटिफिकेशन मोबाइल पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा।
- ये भी पढ़े – Berojgari Bhatta Yojana 2023: बेरोजगार युवाओं को हर महीने मिलेंगे 2500 रुपए, जाने सम्पूर्ण जानकरी
- ये भी पढ़े – अभी-अभी आई बड़ी खबर, सिर्फ इन लोगों को मिलेगा अगली क़िस्त का पैसा, नई लिस्ट में नाम देखें
लाडली बहना योजना के रजिस्ट्रेशन के लिए आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- समग्र आईडी
- बैंक पासबुक
- हस्ताक्षर
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर इत्यादि।
लाडली बहना योजना रजिस्ट्रेशन हेतु पात्रता मापदंड
- लाडली योजना योजना के तहत लाभ प्राप्त करने हेतु महिला की न्यूनतम आयु 23 वर्ष तथा अधिकतम आयु 60 वर्ष के मध्य होनी चाहिए।
- लाडली बहना योजना का लाभ केवल मध्य प्रदेश की महिलाओं के लिए प्रदान करवाया जा रहा है।
- लाडली बहना योजना के तहत करवाने हेतु महिला के लिए सर्वप्रथम ईकेवाईसी करवाना आवश्यक है।
- महिला की आर्थिक स्थिति श्रमिक या निम्न वर्गीय ही होनी चाहिए।
- महिला के पास स्वयं का एक निजी बैंक खाता होना चाहिए।
- परिवार के मुखिया के पास 5 एकड़ या उससे कम ही जमीन होनी चाहिए एवं उसके नाम चार पहिया वाहन नहीं होना चाहिए।
लाडली बहना योजना डिटेल
लाडली बहना योजना राज्य स्तरीय योजना है जिसके तहत केवल मध्य प्रदेश की महिलाओं को हर माह ₹1000 तक की राशि प्रदान करवाई जानी है। लाडली बहना योजना की शुरुआत मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा 5 मार्च 2023 को करवाई गई है जिसके तहत महिलाओं की आर्थिक मदद हो सके तथा वे अपना मासिक खर्च बिना किसी परेशानी के चला सके। लाडली बहना योजना के लिए ईकेवाईसी तथा रजिस्ट्रेशन पूर्ण रूप से निशुल्क है तथा इसके लिए महिलाओं को किसी भी प्रकार के कोई शुल्क का भुगतान नहीं करना होगा। लाडली बहना योजना के तहत महिलाओं के पास स्वयं का बैंक खाता होना अति आवश्यक है। जिन महिलाओं का बैंक में किसी प्रकार का खाता नहीं है वे जल्द से जल्द इलाज बहना योजना के तहत रजिस्ट्रेशन करवाने हेतु बैंक में अपना खाता स्थापित करवाले।
लाडली बहना योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
- लाडली बहना योजना के तहत रजिस्ट्रेशन करने हेतु सर्वप्रथम इसकी आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर जाना होगा।
- आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर लाडली बहन योजना रजिस्ट्रेशन 2023 की लिंक का विकल्प दिखाई देगा उस पर क्लिक करना होगा।
- विकल्प पर क्लिक करने के पश्चात आपके सामने एक नया पेज ओपन हो जाएगा जिसमें महिला की समग्र आईडी बैंक पासबुक तथा आधार कार्ड की जानकारी को मांगा जाएगा उसको दर्ज करें।
- इसके पश्चात महिला के जिला ब्लाक इत्यादि की जानकारी का चयन करना होगा।
- इसके बाद महिला की पासपोर्ट साइज फोटो लेने का ऑप्शन आएगा उस पर क्लिक करें तथा महिला की फोटो ले।
- इसके पश्चात ईकेवाईसी में जो मोबाइल नंबर दर्ज हुआ है उसे मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगी उसको दर्ज करना होगा।
- अंत में कैप्चा कोड को भरकर सबमिट के बटन पर क्लिक करना होगा।
- तत्पश्चात आपका लाडली बहना योजना के लिए रजिस्ट्रेशन हो जाएगा।