Jail Prahari Bharti 2023: मध्य प्रदेश राज्य के अंतर्गत सरकारी नौकरी की तैयारी में जुटे हुए सभी महिला एवं पुरुष अभ्यर्थियों के लिए रोजगार का एक और नया सुनहरा अवसर प्रदान किया गया है जिसके तहत इस बार मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल द्वारा एमपी जेल प्रहरी भर्ती 2023 के अंतर्गत कुल मिलाकर 200 रिक्त पदों पर अधिसूचना जारी की गई है। एमपी जेल प्रहरी भर्ती 2023 की मुख्य विशेषता यह है कि इस भर्ती हेतु सभी उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता बहुत कम निर्धारित की गई है इस भर्ती के तहत किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं एवं 12वीं पास सभी अभ्यर्थी सफलतापूर्वक आवेदन कर सकते हैं।
MP Jail Prahari Bharti 2023 हेतु इच्छुक सभी उम्मीदवारों के लिए बता दें मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल द्वारा आवेदन प्रक्रिया का प्रारंभ 20 जनवरी 2023 से कर दिया जाएगा और जो सभी उम्मीदवार भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन, रतलाम, सागर, सतना, खंडवा, सीधी और रीवा जिले के स्थाई निवासी हैं वह सभी 3 फरवरी 2023 तक आधिकारिक वेबसाइट पर peb.mp.gov.in जाकर ऑनलाइन माध्यम के जरिए सफलतापूर्वक आवेदन पत्र जमा करा सकते हैं।
Jail Prahari Bharti 2023
मध्य प्रदेश राज्य के अंतर्गत जेल प्रहरी भर्ती हेतु विभिन्न रिक्तियों पर अधिसूचना जारी की गई है जिसके तहत आवेदन प्रक्रिया कार्य प्रारंभ किया गया है नीचे दी गई तालिका के माध्यम से आप सभी महत्वपूर्ण तिथियों की संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं: –
आवेदन शुरू | 20/01/2023 |
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि | 03/02/2023 |
परीक्षा शुल्क अंतिम तिथि | 03/02/2023 |
सुधार अंतिम तिथि | 08/02/2023 |
जेल प्रहरी भर्ती 2023 हेतु शैक्षणिक योग्यता
मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल द्वारा जारी की गई जेल प्रहरी भर्ती के तहत आवेदन करने वाले समस्त अभ्यार्थियों को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से कक्षा 10वीं और 12वीं को उत्तीर्ण करना आवश्यक होगा।
- Also Read: Panchayat Recruitment 2023: 10वी पास वालों के लिए आ गयी बम्पर भर्ती, ऑनलाइन फॉर्म भरना शुरू
- Also Read: Suchna Sahayak Bharti 2023: 12वी पास वालो के लिए आ गयी बम्पर भर्ती
जेल प्रहरी भर्ती 2023 हेतु आयु सीमा
मध्य प्रदेश राज्य के अंतर्गत जारी की गई जेल प्रहरी की रिक्तियों पर आवेदन प्रक्रिया में सम्मिलित सभी अभ्यार्थियों की न्यूनतम उम्र 21 वर्ष और अधिकतम उम्र 28 वर्ष निर्धारित की गई है हालांकि इस उम्र में ओबीसी कैटेगरी वर्ग के लिए 3 वर्ष तक की छूट और अनुसूचित जाति जनजाति वर्ग के लिए 5 बरस तक की छूट प्रदान की जाती है।
जेल प्रहरी भर्ती 2023 हेतु चयन प्रक्रिया
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल के द्वारा एमपी जेल प्रहरी रिक्तियों के तहत आवेदन प्रक्रिया में सम्मिलित सभी अभ्यर्थियों का चयन नीचे दी गई निम्नलिखित चयन प्रक्रियाओं के आधार पर किया जाएगा:-
- शारीरिक मापदंड
- शारीरिक दक्षता परीक्षा
- लिखित परीक्षा
- मेडिकल टेस्ट
- दस्तावेज सत्यापन।
जेल प्रहरी भर्ती 2023 वेतनमान
मध्य प्रदेश राज्य के अंतर्गत निकाली गई जेल प्रहरी भर्ती के पदों पर चयनित होने के पश्चात सभी विद्यार्थियों के लिए नीचे दिया गया वेतन प्रतिमाह प्रदान किया जाता है:-
वेतनमान :- रुपये 19500-62000 प्रतिमाह।
जेल प्रहरी भर्ती 2023 आवेदन शुल्क
एमपी जेल प्रहरी दिखती के तहत आवेदन प्रक्रिया में सम्मिलित सभी उम्मीदवारों के लिए नीचे दिया गया आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है:-
- सामान्य / अन्य राज्य : 560/-
- एससी / एसटी / ओबीसी : 310/-
परीक्षा शुल्क का भुगतान कियॉस्क पर नकद या केवल डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग शुल्क मोड के माध्यम से करें।
जेल प्रहरी भर्ती 2023 महत्वपूर्ण दस्तावेज
- जन्म प्रमाण पत्र
- रोजगार के पंजीकरण
- अंगूठे का निशान
- निवास प्रमाण पत्र
- जाती सूची का प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज के फोटो
- शिक्षा प्रमाण पत्र
- इसलिए फोटोग्राफ पर 3 महीने के अन्दर की डेट होना आवश्यक है।
जेल प्रहरी भर्ती 2023 हेतु आवेदन कैसे करें?
- इस भर्ती हेतु आवेदन करने के लिए सर्वप्रथम आपको आधिकारिक वेबसाइट peb.mp.gov.in पर जाना है।
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के पश्चात सभी उम्मीदवारों के लिए पीईबी प्रोफाइल तैयार करनी होगी।
- प्रोफाइल तैयार होने के पश्चात सभी उम्मीदवार ईमेल आईडी और पासवर्ड की सहायता से लॉगिन करें।
- लॉग इन करने के पश्चात प्रदान की गई लिंक की सहायता से एमपी जेल प्रहरी भर्ती 2023 के आवेदन फार्म तक पहुंचे।
- अब आपके सामने आवेदन फार्म प्रदर्शित होगा जिस मैं पूछी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारियों को दर्ज करें।
- सभी जानकारियों को दर्ज करने के पश्चात आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करें।
- अब श्रेणी अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करके सबमिट के बटन का चयन करें।
- इस प्रकार से आप सभी का एमपी जेल प्रहरी भर्ती 2023 हेतु आवेदन सफलतापूर्वक संपन्न हो जाएगा।
एमपी जेल प्रहरी भर्ती हेतु आयु सीमा कितनी निर्धारित की गई है ?
सभी उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष निर्धारित की गई है।
एमपी जेल प्रहरी भर्ती 2023 हेतु आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट कौन सी है ?
आधिकारिक वेबसाइट :- peb.mp.gov.in