UP Board Result 2023: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित लाखों परीक्षार्थी काफी उत्सुकता के साथ परीक्षाफल रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं जो कि यूपी बोर्ड द्वारा कक्षा 10वीं एवं 12वीं के फाइनल नतीजों की घोषणा जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित की जाएगी। यूपी बोर्ड के नतीजों की तारीख एवं समय की घोषणा जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर रिलीज करने की संभावना है क्योंकि यूपी बोर्ड द्वारा उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन कार्य का समापन 31 मार्च 2023 को समापन करने के उपरांत अब मार्क टेबुलेशन का कार्य चालू है और यूपी बोर्ड की सचिव दिव्यात शुक्ला द्वारा भी परिणाम को 27 अप्रैल 2023 से पूर्व रिलीज करने का आश्वासन प्रदान किया गया है।
UP Board Result 2023
नवीनतम अपडेट्स के मुताबिक उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज के द्वारा पिछले वर्षों के अनुसार ही इस वर्ष भी कक्षा 10वीं एवं 12वीं के परिणाम को एक ही दिन रिलीज किया जाएगा आप सभी परीक्षार्थियों के लिए बता दें यूपी बोर्ड द्वारा परिणाम को रिलीज करने से पहले तारीख और समय की सूचना दी जाएगी। इस वर्ष यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं परीक्षाओं का समापन 16 फरवरी से लेकर 4 मार्च 2023 तक पूर्ण रूप से किया गया है जिसके उपरांत उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन कार्य सफलतापूर्वक समाप्त किया जा चुका है अब मार्क्स टेबुलेशन का कार्य पूर्ण होने के उपरांत प्रेस कॉन्फ्रेंस के तहत परिणाम को चेक करने के लिंक को एक्टिवेट कर दिया जाएगा।
परीक्षा संचालन निकाय | उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) |
परीक्षा का नाम | यूपी 10वीं 12वीं बोर्ड |
वर्ग | सरकारी परिणाम |
परिणाम की स्थिति | घोषित किया जाना |
परीक्षा तिथि | 16 फरवरी से 4 मार्च 2023 |
रिजल्ट रिलीज डेट | अप्रैल/मई 2023 |
छात्र दिखाई दिए | 27,69,258 |
छात्र पास हुए | सूचित किया जाना |
न्यूनतम उत्तीर्ण अंक | 33% |
उत्तीर्ण प्रतिशत | सूचित किया जाना |
असफल प्रतिशत | सूचित किया जाना |
वेबसाइटें | upresults.nic.in |
यूपी बोर्ड उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन 2023
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से कक्षा दसवीं एवं बारहवीं की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए 258 परीक्षा केंद्रों का चयन किया गया था जिसमें 3.19 करोड़ कॉपियों की चेकिंग के कार्य को समय से पहले ही पूर्ण कर लिया गया है और विशेष छुट्टी हुई प्रायोगिक परीक्षा भी संपन्न हो चुकी है जिसके पश्चात अब यूपी बोर्ड परिणाम को रिलीज करने की तैयारियां की जा रही हैं। आप सभी परीक्षार्थियों के लिए बता दूं कि बोर्ड अधिकारियों द्वारा प्राप्त नवीनतम रिपोर्ट के मुताबिक कक्षा 10वीं एवं 12वीं के परिणाम को एक साथ अप्रैल 2023 के माह में ही रिलीज किया जाएगा जो कि यूपी बोर्ड के सचिव द्वारा भी परिणाम को रिलीज करने की तिथि 27 अप्रैल 2023 निर्धारित की गई हैं।
- ये भी पढ़े – REET Mains Result 2023: लाखों छात्रों का इंतज़ार ख़त्म, यहाँ से चेक कर सकेंगे रिजल्ट
- ये भी पढ़े – MP Board Result 2023: लाखों छात्रों का इंतज़ार ख़त्म, इस दिन जारी होगा एमपी बोर्ड का रिजल्ट
यूपी बोर्ड परिणाम रिलीज होने के इसी सप्ताह में आसार
यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं एवं 12वीं के परिणाम के रिलीज होने का इंतजार कर रहे सभी छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी ही खुशी की खबर क्योंकि यूपी बोर्ड द्वारा मार्क्स टेबुलेशन का कार्य चालू है जोकि जल्द ही आगामी कुछ दिनों में समाप्त कर लिया जाएगा जिसके पश्चात यूपी बोर्ड द्वारा ऑफिशल वेबसाइट पर परिणाम को चेक करने के लिंक को एक्टिवेट कर दिया जाएगा। यूपी बोर्ड की ओर से परिणाम को रिलीज करने की तारीख एवं समय की घोषणा आधिकारिक तौर पर नहीं की गई है लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स द्वारा नतीजों को घोषित करने के इसी सप्ताह में आसार जताए जा रहे हैं।
यूपी बोर्ड पिछले वर्षों का पास प्रतिशत
परीक्षा परिणाम वर्ष | ओवरऑल पास प्रतिशत | छात्रों का पास प्रतिशत | छात्राओं का पास प्रतिशत |
2022 | 88.18 | 85.25 | 91.69 |
2021 | 97.88 | 97.47 | 98.4 |
2020 | 74 | 68.88 | 81.96 |
2019 | 70.06 | 64.4 | 76.46 |
2018 | 72.43 | 67.36 | 78.44 |
2017 | 82.5 | 77.16 | 88.8 |
2016 | 87.99 | 82.23 | 81.91 |
2015 | 83.5 | 78.5 | —- |
यूपी बोर्ड रिजल्ट 2023 की जांच एसएमएस के माध्यम से कैसे करें?
यूपी बोर्ड परिणाम की जांच एसएमएस के माध्यम से करने हेतु सभी छात्र छात्राओं के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करना होगा:-
- मोबाइल फोन पर एसएमएस एप्लीकेशन खोलें।
- अब इस प्रारूप में एक संदेश लिखना होगा:
- कक्षा 10 के लिए: UP10 Roll_Number
- कक्षा 12 के लिए: UP12 Roll_Number
- इसके बाद इस मैसेज को 56263 पर भेजें।
यूपी बोर्ड रिजल्ट 2023 उल्लेखित विवरण
ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से यूपी बोर्ड रिजल्ट 2023 को डाउनलोड करने के उपरांत परीक्षा में सम्मिलित प्रत्येक छात्र छात्राओं को परिणाम पर नीचे दिया गया निम्नलिखित मुद्रित विवरण देखने के लिए मिल जाएगा:-
- कक्षा (10वीं, 12वीं)
- छात्र का नाम
- रोल नंबर
- मां का नाम
- पिता का नाम
- जिला/स्कूल कोड
- समूह कोड
- विषयवार सिद्धांत अंक
- विषयवार व्यावहारिक अंक
यूपी बोर्ड रिजल्ट 2023 की जांच कैसे करें?
- यूपी बोर्ड परिणाम की जांच हेतु सर्वप्रथम ऑफिशल वेबसाइट पर विजिट करें।
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के उपरांत आप सभी की स्क्रीन पर होम पेज प्रदर्शित हो जाएगा।
- अब सभी छात्र छात्रा यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं नवीनतम परिणाम लिंक का चयन करें।
- आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज प्रदर्शित होगा जिस पर रोल नंबर एवं स्कूल कोड दर्ज करें।
- आवश्यक जानकारियों को दर्ज करने के उपरांत नीचे दिए गए सबमिट के विकल्प का चयन करें।
- इस प्रकार से यूपी बोर्ड 10 वीं 12 वीं परिणाम आपकी स्क्रीन पर प्रकाशित हो जाएगा।