PM Suraksha Bima Yojana 2022: माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना की शुरुआत 9 मई 2015, शनिवार को की गई तथा इस योजना के अंतर्गत भारत देश के गरीब तथा निम्न आय वर्ग के नागरिक ₹20 प्रति वर्ष की न्यूनतम प्रीमियम दर के माध्यम से पीएम सुरक्षा बीमा योजना के लाभार्थी बन सकते हैं | PM Suraksha Bima Yojana के अंतर्गत पंजीकृत उम्मीदवारों की अकस्मात मृत्यु तथा स्थाई विकलांगता के लिए दो लाख रुपए का जीवन बीमा और स्थाई आंशिक आज क्षमता के लिए उम्मीदवारों को एक लाख रुपए का जीवन बीमा कवरेज प्रदान किया जाता है |
पीएम सुरक्षा बीमा योजना का संचालन डिपार्टमेंट ऑफ फाइनेंशियल सर्विसेज के अधीन किया जा रहा है तथा यह योजना सतत 7 वर्षों से संचालित है | PM Suraksha Bima Yojana के लिए आवेदन कर्ता का बैंक खाता मोबाइल नंबर एवं आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए तथा आप इस बैंक खाते को कभी बंद / निष्क्रिय नहीं करेंगे | पीएम सुरक्षा बीमा योजना के लिए 18 से 70 वर्षीय नागरिक पात्र हैं तथा पीएम सुरक्षा बीमा योजना का लाभ भारतीय महिला एवं पुरुष दोनों ही प्राप्त कर सकते हैं और यदि आप PM Suraksha Bima Yojana की अन्य आवश्यक जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो इस लेख में ध्यान पूर्वक बने रहे !
PM Suraksha Bima Yojana 2022
1 | लेख विवरण | पीएम सुरक्षा बीमा योजना 2022 |
2 | विभाग | वित्तीय सेवाएं विभाग (डिपार्टमेंट ऑफ फाइनेंशियल सर्विसेज) |
3 | योजना की शुरुआत | माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा |
4 | न्यूनतम प्रीमियम दर | ₹20 प्रति वर्ष |
5 | बीमा राशि | ₹1,00,000 एवं ₹2,00,000 |
6 | उद्देश्य | दुर्घटना बीमा प्रदान करना |
7 | आयु सीमा | 18 से 70 वर्ष तक |
8 | हेल्पलाइन नंबर | 1800-180-1111 |
9 | आधिकारिक वेबसाइट | https://financialservices.gov.in/ |
पीएम सुरक्षा बीमा योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज
- बैंक पासबुक
- पहचान पत्र
- आधार कार्ड
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
- आय प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- जन्म तिथि प्रमाण पत्र
- स्थानीय निवास प्रमाण पत्र आदि |
Kisan Karj Maafi List: किसान कर्ज माफी योजना की नई लिस्ट जारी, यहाँ से लिस्ट में नाम चेक करें
PM Kisan PFMS Bank Status: अगर आपके बेनेफिशरी स्टेटस में आया ये तो नहीं मिलेगा पैसा
पीएम सुरक्षा बीमा योजना विवरण
PM Suraksha Bima Yojana 2022 : माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने 9 मई 2015, शनिवार को पीएम सुरक्षा बीमा योजना का शुभारंभ किया तथा पीएम सुरक्षा बीमा योजना (पीएम-एसबीवाई) वित्तीय सेवाएं विभाग (डिपार्टमेंट ऑफ फाइनेंशियल सर्विसेज) के अधीन संचालित है | PM Suraksha Bima Yojana में पंजीकृत नागरिकों को ₹1,00,000 एवं ₹2,00,000 का जीवन बीमा प्रदान किया जाता है तथा देश के गरीब एवं निम्न आय वर्ग के नागरिक न्यूनतम प्रीमियम दर के साथ ₹20 प्रति वर्ष का प्लेन चुन सकते हैं | प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के अंतर्गत उम्मीदवारों को निम्नलिखित स्थिति में बीमा राशि प्राप्त हो सकती है :-
1 | मृत्यु होने पर | ₹2,00,000 |
2 | दोनों आँखें या दोनों पैर पूरी तरह या आंशिक रूप क्षति होना / ख़राब होना | एक आँख की नजर पूरी तरह चली जाना, एक हाथ या पूरी तरह से अक्षम (काम नहीं करना) | ₹2,00,000 |
3 | दुर्घटना पर आंशिक विकलांगता में एक आँख की दृष्टि जाने पर, एक पैर व एक हाथ के काम नहीं कर पाने की स्थिति में | ₹1,00,000 |
पीएम सुरक्षा बीमा योजना के लिए नियम एवं शर्तें
- पीएम सुरक्षा बीमा योजना का लाभ केवल भारतीय नागरिक प्राप्त कर सकते हैं |
- पीएम सुरक्षा बीमा के लिए लाभार्थियों की आयु 18 वर्ष से 70 वर्ष के बीच होनी चाहिए |
- पीएम सुरक्षा बीमा के लिए आवेदक के पास बचत खाता होना चाहिए |
- पीएम सुरक्षा बीमा योजना के लिए आवेदक का बैंक अकाउंट मोबाइल नंबर अथवा आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए |
- पीएम सुरक्षा बीमा योजना के अंतर्गत सभी 12 प्रीमियम की राशि एक साथ 31 मई को जमा करने पड़ती है |
- पीएम सुरक्षा बीमा योजना में पंजीकृत नागरिकों को प्रतिवर्ष प्रीमियम भरना होगा |
- पीएम सुरक्षा बीमा योजना को बीच में छोड़ा एवं भविष्य में दोबारा प्रीमियम भरकर इसका लाभ प्राप्त किया जा सकता है |
- पीएम सुरक्षा बीमा योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन कर्ताओं को ऑटो डेबिट के सहमति पत्र पर हस्ताक्षर करना होगा ताकि आपका प्रीमियम स्वत: जमा हो सके |
How to register on PM Suraksha Bima Yojana 2022?
- पीएम सुरक्षा बीमा योजना पंजीकरण करने के लिए सर्वप्रथम आधिकारिक वेबसाइट https://financialservices.gov.in/ का चयन करें |
- अब होम पेज पर आपको “PM Suraksha Bima Yojana 2022” के विकल्प का चयन करना होगा |
- इसके पश्चात आपको पंजीकृत मोबाइल नंबर वेरीफाई करना होगा |
- अब आपको नियम एवं शर्तें को पढ़कर सहमति दर्ज करवानी होगी |
- इसके पश्चात आपको ऑनलाइन पंजीकरण पत्र प्राप्त हो सकेगा |
- अब आप उपरोक्त स्थान में जानकारी दर्ज करेंगे |
- इसके पश्चात आपको कैप्चा कोड दर्ज करके सबमिट बटन का चयन करना होगा |
- अतः इस प्रकार आप पीएम सुरक्षा बीमा योजना के लिए सफलतापूर्वक पंजीकरण पाएंगे |
पीएम सुरक्षा बीमा योजना के लिए आधिकारिक वेबसाइट कौन-सी है ?
https://financialservices.gov.in/
पीएम सुरक्षा बीमा योजना का न्यूनतम प्रीमियम दर कितना है ?
₹20 प्रति वर्ष
पीएम सुरक्षा बीमा योजना के लिए आयु सीमा क्या है ?
18 वर्ष से 70 वर्ष तक