Patwari Recruitment 2022: मध्यप्रदेश व्यावसायिक परीक्षा बोर्ड (MPPEB) के द्वारा समय-समय पर शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार प्रदान करने के लिए विभिन्न प्रकार की भर्तियों का आयोजन किया जाता है। उसी प्रकार से मध्य प्रदेश राज्य के स्थाई निवासी उम्मीदवारों के लिए मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा बोर्ड के द्वारा बड़ा ही सुनहरा अवसर प्रदान किया जा रहा है क्योंकि इस वर्ष Patwari Recruitment 2022 के समेत समूह 2 (उप-समूह 4) पदों की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है।
प्राधिकरण के द्वारा आधिकारिक अधिसूचना जारी होने के पश्चात ही सभी विद्यार्थियों के लिए आवेदन करने के प्रारंभिक तिथि एवं अंतिम तिथि को भी निर्धारित कर दिया गया है एवं पात्रता मध्य प्रदेश स्थाई निवासी निर्धारित की गई है। इसलिए जो सभी उम्मीदवार Patwari Recruitment 2022 के तहत इच्छुक है उन सभी के लिए आवेदन करने से पूर्व इस भर्ती हेतु पात्रता मानदंड, चयन प्रक्रिया, आवेदन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज, आवेदन शुल्क, वेतन विवरण, जैसी समस्त जानकारियों को प्राप्त कर लेना चाहिए |
Patwari Recruitment 2022
मध्य प्रदेश राज्य के होनहार महिला एवं पुरुष अभ्यर्थियों के लिए मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड के द्वारा लंबे समय के पश्चात बड़ा ही शानदार अवसर प्रदान किया जा रहा है क्योंकि इस बार एमपीपीईबी के द्वारा समूह 2 और उप समूह 4 के तहत Patwari Recruitment 2022 के लिए कुल मिलाकर 3555 पदों पर अधिसूचना जारी कर दी गई है। पटवारी भर्ती 2022 राज्य स्तरीय भर्ती है इसलिए इस भर्ती हेतु मध्य प्रदेश राज्य के स्थाई निवासी सभी महिला एवं पुरुष उम्मीदवार अंतिम तिथि से पूर्व सफलतापूर्वक आवेदन पत्र जमा करा सकते हैं।
मध्य प्रदेश व्यवसायिक परीक्षा बोर्ड के द्वारा Patwari Recruitment 2022 आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि 5 जनवरी 2023 निर्धारित की गई है एवं आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 जनवरी 2023 निर्धारित की गई है। तत्पश्चात आवेदन पत्र सुधार तिथि 5 से 24 फरवरी 2023 तक जारी की जाएगी एवं उसके पश्चात आप सभी की परीक्षा सभी परीक्षा केंद्रों पर ऑफलाइन माध्यम के जरिए 15 मार्च 2023 को आयोजित की जाएगी।
पटवारी भर्ती 2022 हेतु महत्वपूर्ण तिथियां
Patwari Recruitment हेतु आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि एवं अंतिम तिथि को निर्धारित कर दिया गया है नीचे दी गई तालिका के माध्यम से आप सभी महत्वपूर्ण तिथियों की जानकारी प्राप्त करके इस भर्ती हेतु आवेदन कर सकते हैं:-
Anganwadi Bharti 2022-23: आंगनवाड़ी की तरफ से निकली बम्पर भर्ती, 10वी 12वी पास आवेदन करें
आवेदन प्रारंभ | 5 जनवरी 2023 |
ऑनलाइन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि | 19 जनवरी 2023 |
वेतन परीक्षा शुल्क अंतिम तिथि | 19 जनवरी 2023 |
आवेदन पत्र सुधार तिथि 5 से | 24 जनवरी 2023 |
एमपी पटवारी एडमिट कार्ड | फरवरी 2023 |
एमपी पटवारी परीक्षा तिथि | 15 मार्च 2023 |
पटवारी भर्ती 2022 हेतु शैक्षणिक योग्यता
- पटवारी भर्ती हेतु आवेदन करने वाले समस्त उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय से पास स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
- और इसी के साथ साथ ही सभी उम्मीदवारों के पास सीपीसीटी स्कोर कार्ड और हिंदी इंग्लिश टाइपिंग होनी चाहिए। यदि किसी उम्मीदवार के पास सीपीसीटी स्कोर कार्ड और अन्य दस्तावेज नहीं है तो वह चयन के 2 साल के अंदर इन दस्तावेजों को जमा कर सकता है।
पटवारी भर्ती 2022 हेतु आयु सीमा
Patwari Recruitment 2022 के तहत आवेदन करने वाले समस्त उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष निर्धारित की गई है। हालांकि इस उम्र में ओबीसी कैटेगरी वर्ग के लिए 3 वर्ष तक की छूट और अनुसूचित जाति-जनजाति वर्ग के लिए 5 वर्ष तक की छूट प्रदान की जाती है।
पटवारी भर्ती 2022 आवेदन शुल्क विवरण
पटवारी भर्ती 2022 के तहत जारी की गई रिक्तियों पर सभी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क का निर्धारण किया गया है नीचे दिए गए आवेदन शुल्क का भुगतान करना आवश्यक होगा:-
- सामान्य :- 500/- रु
- अन्य पिछड़ा वर्ग :- 250/- रु
- एससी/एसटी/पीएच :- 250/- रु
- पोर्टल शुल्क :- रु. 60 सभी श्रेणी के लिए
पटवारी भर्ती 2022 आवेदन करने हेतु महत्वपूर्ण दस्तावेज
पटवारी भर्ती के तहत आवेदन करने की योजना बना रहे सभी उम्मीदवारों के पास नीचे दिए गए दस्तावेजों का होना अनिवार्य है अगर आपके पास यह सभी दस्तावेज नहीं है तो जल्द से जल्द इनको एकत्रित करें:-
- शैक्षिक योग्यता का प्रमाण पत्र।
- अनुभव प्रमाण पत्र और चिकित्सा पंजीकरण प्रमाण पत्र।
- सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी जाति प्रमाण पत्र।
- सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी किया गया अधिवास प्रमाण पत्र।
- विकलांगता प्रमाण पत्र।
- मूल पहचान प्रमाण आधार / पैन / वोटर आईडी / ड्राइविंग लाइसेंस और अन्य पहचान प्रमाण।
- अन्य संबंधित दस्तावेज
How to apply for Patwari Recruitment 2022?
- पटवारी भर्ती हेतु आवेदन करने के लिए सर्वप्रथम आपको आधिकारिक वेबसाइट peb.mponline.gov.in पर जाना है।
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के पश्चात सभी उम्मीदवार पंजीकरण कार्य को समाप्त करें।
- पंजीकरण कार्य संपूर्ण हो जाने के पश्चात आईडी और पासवर्ड की सहायता से लॉगिन करें।
- आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन हो जाने के पश्चात आप सभी के सामने पटवारी भर्ती की लिंक प्रदर्शित होगी उस लिंक पर क्लिक करें।
- जैसे ही आप सभी इस लिंक पर क्लिक करेंगे आप सभी की स्क्रीन पर पटवारी भर्ती 2022 हेतु आवेदन फार्म प्रदर्शित हो जाएगा।
- आवेदन फार्म में पूछे गए समस्त विवरणों को ध्यानपूर्वक पढ़ते हुए दर्ज करें।
- सभी जानकारियों को दर्ज करने के पश्चात महत्वपूर्ण दस्तावेजों को अपलोड करें।
- अंतिम चरण में आवेदन शुल्क का भुगतान करते हुए सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर दें।
मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड के द्वारा Patwari Recruitment 2022 में सभी उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा समाप्त होने के पश्चात आप सभी के लिए मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी मेरिट लिस्ट में नाम आने वाले सभी उम्मीदवारों के लिए इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा इंटरव्यू में पास होने के पश्चात दस्तावेज सत्यापन कर के आप को आप के पद पर चयनित कर दिया जाएगा।
Akshay Uikey