Nagar Nigam Bharti 2023: मध्य प्रदेश नगर पालिका आयुक्त के द्वारा समय-समय पर रोजगार प्रदान करने हेतु विभिन्न प्रकार की भर्तियों का आयोजन किया जाता है उसी प्रकार से इस वर्ष भी मध्य प्रदेश नगर आयुक्त के द्वारा नगर निगम भर्ती 2023 के तहत सहायक ग्रेड 3,सहायक जनसंपर्क अधिकारी,सहायक आयुक्त, सहायक लेख बदलाव, सहायक खेल अधिकारी आदि रिक्त पदों को भरने के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है।
जारी की गई अधिसूचना के अनुसार लगभग जनवरी 2023 के अंतिम सप्ताह तक नगर निगम भर्ती 2023 हेतु आवेदन प्रक्रिया का प्रारंभ कर दिया जाएगा तत्पश्चात जो सभी उम्मीदवार मुख्य रूप से मध्यप्रदेश राज्य के स्थाई निवासी हैं वह सभी सफलतापूर्वक इस भर्ती हेतु आवेदन कर सकेंगे। इसलिए जो सभी उम्मीदवार नगर निगम भर्ती 2023 के तहत इच्छुक हैं उन सभी के लिए आवेदन करने से पूर्व सर्वप्रथम इस भर्ती हेतु शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, आवेदन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज, आवेदन शुल्क, जैसी विभिन्न प्रकार की महत्वपूर्ण जानकारियों को प्राप्त कर लेना चाहिए।
Nagar Nigam Bharti 2023
मध्य प्रदेश राज्य सरकार द्वारा नए वर्ष 2023 के उपलक्ष में सभी बेरोजगार उम्मीदवारों के लिए रोजगार का बड़ा ही सुनहरा अवसर प्रदान किया जा रहा है क्योंकि इस वर्ष मध्य प्रदेश नगर पालिका आयुक्त के द्वारा नगर निगम भर्ती 2023 के रिक्त पदों पर कुल मिलाकर 1246 रिक्तियों को जारी किया गया है। जारी की हुई रिक्तियों पर सभी अभ्यर्थियों का चयन नगर निगम भर्ती 2023 में सहायक ग्रेड 3,सहायक जनसंपर्क अधिकारी,सहायक आयुक्त, सहायक लेख बदलाव, सहायक खेल अधिकारी आदि पदों पर किया जाएगा।
नवीनतम रिपोर्ट द्वारा नगर निगम भर्ती के तहत निकाले गए पदों पर आवेदन प्रक्रिया का प्रारंभ जनवरी 2023 के अंतिम सप्ताह तक कर दिया जाएगा तत्पश्चात जो सभी उम्मीदवार किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं एवं 12वीं पास है बस अभी सफलतापूर्वक नगर निगम भर्ती 2023 हेतु आवेदन कर सकते हैं। नगर निगम भर्ती की आवेदन प्रक्रिया में सम्मिलित सभी अभ्यर्थियों का चयन लिखित और मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा जिसकी परीक्षा जल्द ही आयोजित की जाएगी।
Nagar Nigam Bharti 2023 – Overview
लेख विवरण | Nagar Nigam Bharti 2023 |
विभाग का नाम | नगर निगम परिषद मध्य प्रदेश |
परीक्षा का आयोजन | मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा बोर्ड ; एमपीपीईबी द्वारा |
कार्यक्षेत्र | मध्य प्रदेश |
सन | 2022-23 |
रिक्त पदों की संख्या | लगभग 1246 पद |
रिक्त पदों के नाम | नगर पालिका सीएमओ, निगम आयुक्त, और अन्य |
शैक्षणिक योग्यता | कक्षा 10वीं , 12वीं एवं स्नातक डिग्री |
आवेदन प्रकार | ऑनलाइन कंप्यूटर के माध्यम से |
आयु सीमा | 18 वर्ष से 35 वर्ष |
परीक्षा दिनांक | जल्द ही जारी होगी..! |
परीक्षा प्रकार | लिखित परीक्षा |
आधिकारिक वेबसाइट | http://peb.mp.gov.in/ https://www.mpenagarpalika.gov.in |
नगर निगम भर्ती 2023 हेतु शैक्षणिक योग्यता
मध्य प्रदेश नगर पालिका आयुक्त द्वारा जारी की गई नगर निगम भर्ती 2023 के तहत रिक्तियों पर आवेदन करने वाले समस्त उम्मीदवारों के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50% अंकों के साथ कक्षा 10वीं और 12वीं को पास करना आवश्यक होगा। साथ ही सभी उम्मीदवारों के पास क्षेत्रीय भाषा का ज्ञान भी होना चाहिए।
CSIR Recruitment 2023: सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका, मिलेगी 1 लाख रूपये तक सैलरी
MPPEB ADEO Bharti 2023: सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 25300-80500 रूपए मिलेगी सैलरी
नगर निगम भर्ती 2023 हेतु आयु सीमा
नगर निगम भर्ती 2023 की रिक्तियां पर आवेदन करने वाले समस्त अभ्यर्थियों की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष एवं अधिकतम उम्र 35 वर्ष निर्धारित की गई है हालांकि इस उम्र में सभी उम्मीदवारों के लिए सरकारी नियमों के अनुसार छूट भी प्रदान की जाती है।
नगर निगम भर्ती 2023 हेतु चयन प्रक्रिया
मध्य प्रदेश नगर पालिका आयुक्त के द्वारा नगर निगम भर्ती के तहत निकाली गई रिक्तियों पर समस्त अभ्यर्थियों का चयन नीचे दी गई निम्नलिखित चयन प्रक्रिया के आधार पर किया जाएगा:-
- लिखित परीक्षा
- व्यक्तिगत साक्षात्कार / व्यक्तित्व परीक्षण
- दस्तावेज़ सत्यापन
- अंतिम मेरिट सूची
नगर निगम भर्ती 2023 आवेदन शुल्क विवरण
नगर निगम भर्ती 2023 के तहत इच्छुक सभी उम्मीदवारों को आवेदन पत्र जमा करने के लिए नीचे दिए गए निम्न लिखित आवेदन शुल्क का भुगतान करना अनिवार्य होगा:-
- सामान्य वर्ग तथा ओबीसी के अभ्यर्थियों के लिए – 185 रु.
- एससी तथा एसटी वर्ग के लिए – 95 रु.
- दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए शुल्क – 25 रु.
नगर निगम भर्ती 2023 महत्वपूर्ण दस्तावेज
नगर निगम के तहत जारी की गई रिक्तियों पर आवेदन करने वाले समस्त अभ्यर्थियों के पास नीचे दिए गए निम्नलिखित दस्तावेजों का होना अनिवार्य है तत्पश्चात ही आप सभी इस भर्ती हेतु आवेदन कर सकते हैं:-
- हाई स्कूल इंटर की मार्कशीट
- आधार कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- पते का सबूत
- आयु प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- रोजगार पंजीकरण प्रमाण पत्र
नगर निगम भर्ती 2023 हेतु आवेदन कैसे करें?
- नगर पालिका भर्ती का आवेदन करने के लिए सर्वप्रथम सभी उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.mpenagarpalika.gov.in पर जाएं।
- आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करने के पश्चात होम पेज पर रजिस्ट्रेशन कार्य को संपूर्ण करें।
- पंजीकृत होने के पश्चात आईडी और पासवर्ड की सहायता से आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करें।
- अब आप सभी के सामने नगर पालिका भर्ती का आवेदन फार्म प्रदर्शित हो जाएगा जैसलमेर पूछे गए सभी व्यक्तिगत विवरणों को दर्ज करें।
- मांगी गई सभी आवश्यक जानकारियों को दर्ज करने के पश्चात महत्वपूर्ण दस्तावेजों को स्कैन करें।
- अब निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करके सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर दें।
नगर निगम भर्ती 2023 हेतु आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट कौन सी है ?
आधिकारिक वेबसाइट :- www.mpenagarpalika.gov.in
नगर निगम भर्ती 2023 के तहत कितनी रिक्तियों पर अधिसूचना जारी की गई ?
मध्य प्रदेश नगर पालिका आयुक्त के द्वारा नगर निगम भर्ती 2023 हेतु कुल मिलाकर 1246 पदों पर अधिसूचना जारी की गई है।
261202
261202
Nagar nigam