MP Police Constable Bharti 2022: जैसा कि आप सब जानते हैं कि हमारे मध्य प्रदेश राज्य में हाल ही में 6,000 पदों पर एमपी पुलिस कांस्टेबल की भर्ती का आयोजन करवाया गया था जिसका फाइनल रिजल्ट जारी हो चुका है और अभ्यार्थियों की अधिक संख्या होने के कारण भर्ती में बहुत गंभीरता से योग्य उम्मीदवारों का चयन किया गया तथा जो उम्मीदवार इस भर्ती में अपना उपरोक्त स्थान निर्धारित नहीं कर पाए थे उन्हें अधिक चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि अब उनका सुनहरा सपना सच होने का मौका आ चुका है | हमारे मध्य प्रदेश राज्य में जल्द से जल्द MP Police Constable Bharti का आयोजन किया जाएगा तथा इस भर्ती की पुष्टि विभाग द्वारा की जा चुकी है |
हम आपको बता दें कि हमारे मध्य प्रदेश राज्य में एमपी पुलिस कांस्टेबल की बंपर भर्ती का आयोजन एक बार फिर से करवाया जाएगा तथा इस भर्ती के माध्यम से मध्य प्रदेश राज्य के योग्य युवाओं का चयन किया जावेगा | एमपी पुलिस कांस्टेबल 7,500 वैकेंसी ऑफ वाली भर्ती की अधिसूचना जल्द से जल्द आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जावेगी और इस बार MP Police Constable Bharti में 50% अंक लिखित परीक्षा के एवं 50% अंक शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) के लिए निर्धारित होंगे | एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती का आयोजन मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (एमपीपीईबी) के अधीन करवाया जाएगा तथा MP Police Constable Bharti की शैक्षणिक योग्यताओं, आयु सीमा, शारीरिक परीक्षण, पात्रता मापदंड, आवेदन प्रक्रिया अधिक जानकारी के लिए इस लेख में ध्यान पूर्वक बने रहे !
MP Police Constable Bharti 2022 – Overview
1 | लेख विवरण | एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2022 |
2 | विभाग का नाम | मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (एमपीपीईबी) |
3 | कार्यक्षेत्र | मध्य प्रदेश |
4 | पद | एमपी पुलिस कांस्टेबल |
5 | कुल रिक्तियां | लगभग 7,500 पद |
6 | अंकन | लिखित परीक्षा = 50% अंक शारीरिक मानक परीक्षण = 50%अंक |
7 | सन | 2022-23 |
8 | अधिसूचना | जल्द ही जारी होगी |
9 | आधिकारिक वेबसाइट | http://peb.mp.gov.in/ |
एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आवश्यक दस्तावेज
- कक्षा दसवीं की अंकसूची
- कक्षा बारहवीं के अंकसूची
- एनसीसी सर्टिफिकेट
- स्पोर्ट सर्टिफिकेट
- स्वास्थ्य प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- पैन कार्ड
- आधार कार्ड
- मोबाइल नंबर
- हस्ताक्षर एवं फिंगरप्रिंट
- आय प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- स्थानीय निवास प्रमाण पत्र
- रोजगार पंजीयन आदि |
Railway Bharti 2022: रेलवे की तरफ से निकली बम्पर भर्ती, 10वी 12वी पास आवेदन करें
एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता
MP Police Constable Bharti 2022 : मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड के अधीन आयोजित एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती की शैक्षणिक योग्यताओं का निर्धारण विभाग द्वारा किया जा चुका है तथा एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को शैक्षणिक योग्यताओं के अंतर्गत भर्ती में आवेदन करना होगा और MP Police Constable Bharti के लिए कक्षा 10वीं एवं 12वीं पास युवा आवेदन कर सकते हैं | एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती की आवेदन प्रक्रिया के दौरान आपको कक्षा 10वीं एवं 12वीं के अनुसूची प्रस्तुत करनी होगी तथा एनसीसी सर्टिफिकेट एवं स्पोर्ट सर्टिफिकेट का सार्थक लाभ प्राप्त हो सकता है |
एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आयु सीमा
हमारे मध्य प्रदेश राज्य में आयोजित होने वाली एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती की आयु सीमा महिला एवं पुरुष वर्ग के उम्मीदवारों के लिए समान रूप से निर्धारित हैं परंतु MP Police Constable Bharti की आयु सीमाओं में वर्ग अनुसार बदलाव देखने को मिल सकते हैं तथा सामान्यतः एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन कर्ता की न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित है और इस भर्ती में अधिकतम 27 वर्षीय युवा आवेदन कर सकते हैं | MP Police Constable Bharti में भविष्य में आयु सीमा में राहत देखने को मिल सकती है इसकी जानकारी अधिसूचना के माध्यम से जारी की जाएगी |
एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के नवीनतम अपडेट
हम आपको बता दें कि मध्यप्रदेश में आयोजित होने वाली नवीनतम MP Police Constable Bharti में कुछ विशेष बदलाव किए गए हैं और इसलिए इस बार मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (एमपीपीईबी) के अधीन आयोजित लिखित परीक्षा एवं शारीरिक परीक्षण को समान रूप से मापा जाएगा अर्थात इस वर्ष आयोजित होने वाली एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती में 50% अंक लिखित परीक्षा के लिए एवं 50% अंक शारीरिक मानक परीक्षण (पीईटी) के लिए निर्धारित होंगे | अतः अब उम्मीदवारों को दोनों ही परीक्षणों के लिए समान रूप से तैयारियां करनी होंगी |
एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए शारीरिक परीक्षण
मध्य प्रदेश व्यवसायिक परीक्षा मंडल (एमपीपीईबी) के अधीन आयोजित MP Police Constable Bharti में महिला एवं पुरुष उम्मीदवारों की शारीरिक परीक्षण में बदलाव देखे जा सकते हैं | पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए पुरुष उम्मीदवार के कद की न्यूनतम ऊंचाई 167.5 सेंटीमीटर एवं महिला उम्मीदवारों की कद की न्यूनतम ऊंचाई 152.5 होनी चाहिए और पुरुष उम्मीदवारों के सीने की न्यूनतम चौड़ाई 81 सेंटीमीटर तथा कर 86 सेंटीमीटर तक होनी चाहिए |
एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती में पुरुष एवं महिला उम्मीदवारों को 800 मीटर की दौड़ एक निर्धारित समय में तय करनी होगी तथा दौड़ परीक्षण के साथ-साथ गोला फेंक एवं लंबी कूद के नियम भी निर्धारित किए गए हैं | गोला फेंक परीक्षण में उम्मीदवारों को 7.260 किलोग्राम भार वाला गोला 19 फीट की दूरी तक फेंकना होगा और लंबी कूद के लिए न्यूनतम 13 फीट लंबाई निर्धारित की गई है तथा अन्य शारीरिक परीक्षणों की जानकारी अधिसूचना के माध्यम से जारी की जावेगी |
एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए प्रश्न-पत्र विवरण
क्र.सं | विषय | प्रश्न | अंक |
1 | रिजनिंग | 40 | 40 |
2 | सामान्य ज्ञान | 30 | 30 |
3 | गणित | 20 | 20 |
4 | विज्ञान | 10 | 10 |
:> | कुल | 100 | 100 |
How to apply for MP Police Constable Bharti 2022?
- एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती में आवेदन करने के लिए सर्वप्रथम आधिकारिक वेबसाइट http://peb.mp.gov.in/ पर चयन करें |
- जब आप आधिकारिक वेबसाइट के लिंक पर क्लिक करेंगे आपको विभाग का होमपेज प्राप्त हो सकेगा |
- अब होम पेज पर आपको “अप्लाई ऑनलाइन फॉर एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2022” लिंक पर क्लिक करना होगा |
- इसके पश्चात आपको ऑनलाइन आवेदन पत्र प्राप्त हो सकेगा |
- यहां पर सर्वप्रथम आप अपना पंजीकृत मोबाइल नंबर वेरीफाई करेंगे |
- इसके पश्चात आवश्यक जानकारी दर्ज करेंगे |
- अब आप अपना बायोमैट्रिक वेरिफिकेशन कर सकते हैं |
- अब आपको वर्ग अनुसार आवेदन का भुगतान करना होगा |
- इसके पश्चात आपको कैप्चा कोड दर्ज करके सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा |
- अतः इस प्रकार आप एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए सफलतापूर्वक आवेदन कर पाएंगे तथा आप अपने आवेदन पत्र के प्रिंटआउट को संभाल कर रखें |
एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट कौन-सी है ?
एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट निम्नलिखित है :-
एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती में रिक्त पदों की संख्या कितनी है ?
एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए लगभग 7,500 पद निर्धारित किए गए हैं |
एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती की अधिसूचना कब जारी की जाएगी ?
एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती की अधिसूचना नवंबर से दिसंबर माह के बीच जारी हो सकती है |