MP Police Bharti 2022: हमारे मध्य प्रदेश राज्य में निवास करने वाले एवं एमपी पुलिस की तैयारी कर रहे युवाओं को उनका सपना पूरा करने का सुनहरा अवसर क्योंकि जल्दी हमारे मध्य प्रदेश राज्य में एमपी पुलिस की बंपर भर्ती देखने को मिल सकती है तथा इस भर्ती के माध्यम से एमपी पुलिस कांस्टेबल के हजारों रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जावेगी | MP Police Bharti की अधिसूचना 30 नवंबर 2022, बुधवार को आधिकारिक वेबसाइट पर देखने को मिल सकती है तथा एमपी पुलिस भर्ती की आवेदन प्रक्रिया संभावित रूप से दिसंबर माह में आयोजित होगी |
हम आपको बता दें कि MP Police Bharti की जानकारी जानकारी देते हुए गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि मध्यप्रदेश राज्य में एमपी पुलिस भर्ती का आयोजन जल्द से जल्द किया जाएगा और एमपी पुलिस भर्ती के माध्यम से लगभग 7,500 युवाओं का चयन करके उन्हें एमपी पुलिस कांस्टेबल के विभिन्न रिक्त पदों पर नियुक्त किया जाएगा | MP Police Bharti में उम्मीदवारों की नियुक्ति लिखित परीक्षा एवं अन्य परीक्षणों में प्रदर्शन के आधार पर की जावेगी और उम्मीदवारों को मेरिट लिस्ट के आधार पर कार्य क्षेत्र प्राप्त हो सकेंगे |
एमपी पुलिस भर्ती का बेसब्री से इंतजार एवं तैयारियां कर रहे युवाओं को यह जानकर खुशी होगी कि इस भर्ती के लिए मध्यप्रदेश राज्य में निवास करने वाले महिला तथा पुरुष दोनों ही उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे तथा आवेदन कर्ताओं का कक्षा 10वीं एवं 12वीं पास होना अनिवार्य है | MP Police Bharti के लिए आवेदन कर्ताओं की न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित है तथा भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 27 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए | MP Police Bharti में आवेदन करने वाली उम्मीदवारों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से पूर्णता स्वस्थ एवं पात्र होना अनिवार्य है और MP Police Bharti की अन्य जानकारी के लिए हमारे साथ ध्यान पूर्वक बने रहें !
MP Police Bharti 2022 – Overview
1 | लेख विवरण | एमपी पुलिस भर्ती 2022 |
2 | प्राधिकरण | मध्य प्रदेश पुलिस विभाग |
3 | बोर्ड | प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड मध्य प्रदेश |
4 | सन | 2022 |
5 | पद | एमपी कांस्टेबल |
6 | कुल रिक्तियां | लगभग 7,500 पद |
7 | शैक्षणिक योग्यता | कक्षा 10वीं एवं 12वीं |
8 | आयु सीमा | 18 वर्ष से 27 वर्ष तक (*2 से 5 वर्ष की राहत) |
9 | कार्यक्षेत्र | मध्य प्रदेश |
10 | एमपी गृहमंत्री | माननीय नरोत्तम मिश्रा |
11 | आधिकारिक वेबसाइट | https://www.mppolice.gov.in/ एवं https://peb.mp.gov.in/ |
एमपी पुलिस भर्ती के लिए आवश्यक दस्तावेज
- आवेदन कर्ता की कक्षा 10वीं की अंकसूची
- आवेदन कर्ता की कक्षा 12वीं के अंकसूची
- आवेदन कर्ता का एनसीसी सर्टिफिकेट
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
- पैन कार्ड
- आधार कार्ड
- वोटर आईडी कार्ड
- समग्र आईडी
- राशन कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- स्थानीय निवास प्रमाण पत्र
- स्वास्थ्य प्रमाण पत्र
- रोजगार पंजीयन आदि |
MP Shikshak Bharti 2022: 18,000 पदों के लिए आवेदन शुरू, यहाँ से फॉर्म भरें
एमपी पुलिस भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता
एमपी पुलिस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को सूचित कर दें कि प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड मध्य प्रदेश के अधीन आयोजित होने वाली MP Police Bharti के लिए महिला एवं पुरुष उम्मीदवारों का शिक्षित होना अनिवार्य है और शैक्षणिक योग्यताएं सभी वर्गों के उम्मीदवारों के लिए समान रूप से निर्धारित हैं | एमपी पुलिस भर्ती में आवेदन करने के लिए आपको कक्षा दसवीं पास होना चाहिए तथा कक्षा बारहवीं के अंकसूची किसी भी स्ट्रीम की हो सकती है और इस भर्ती में आपको एनसीसी सर्टिफिकेट एवं स्पोर्ट सर्टिफिकेट का सार्थक लाभ प्राप्त हो सकेगा |
एमपी पुलिस भर्ती के लिए आयु सीमा
हम आपको बता दें कि MP Police Bharti में आवेदन करने वाली महिला एवं पुरुष उम्मीदवारों की आयु सीमा के समान रूप से निर्धारित हैं परंतु वर्ग अनुसार इसमें बदलाव देखने को मिलेंगे और एमपी पुलिस भर्ती के लिए आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होना अति आवश्यक है तथा एमपी पुलिस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 27 वर्ष निर्धारित की गई है और भविष्य में आपको एमपी पुलिस भर्ती में वर्ग अनुसार 2 से 5 वर्ष की राहत आयु सीमा में देखने को मिल सकेगी तथा आयु सीमा का सुनिश्चिकरण के लिए अधिसूचना की जांच अवश्य करें !
एमपी पुलिस भर्ती के लिए आवश्यक जानकारी
एमपी पुलिस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को सर्वप्रथम लिखित परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जाएगा इसीलिए शैक्षणिक योग्यताओं का विशेष ध्यान रखते हुए आवेदन करें तथा लिखित परीक्षा / मेरिट लिस्ट में अपना उपरोक्त स्थान निर्धारित करने वाले उम्मीदवारों को आगे शारीरिक परीक्षण के लिए आमंत्रित किया जाएगा | MP Police Bharti के लिए पुरुष उम्मीदवारों की न्यूनतम ऊंचाई लगभग 167.5 सैंटीमीटर एवं महिला उम्मीदवारों की न्यूनतम ऊंचाई लगभग 152.5 सेंटीमीटर होनी चाहिए और पुरुष उम्मीदवारों के लिए सीने की चौड़ाई न्यूनतम 81 सेंटीमीटर से अधिकतम 86 सेंटीमीटर तक निर्धारित है | एमपी पुलिस भर्ती में उम्मीदवारों को 800 मीटर दौड़ के लिए आमंत्रित किया जाएगा जो कि आपको निर्धारित समय में तय करनी होगी और दौड़ परीक्षण महिला एवं पुरुष उम्मीदवारों के लिए अलग-अलग रूप में निर्धारित है |
एमपी पुलिस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क
एमपी पुलिस भर्ती में आवेदन करने वाले महिला एवं पुरुष उम्मीदवारों को आवेदन प्रक्रिया के दौरान वर्ग अनुसार आवेदन शुल्क भुगतान करना होगा जिसका विवरण निम्नानुसार है :-
1 | जनरल ओबीसी | लगभग ₹450 |
2 | एससी एसटी | लगभग ₹450 |
3 | अन्य | लगभग ₹350 |
एमपी पुलिस भर्ती के लिए पात्रता मापदंड
एमपी पुलिस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का मध्य प्रदेश राज्य का निवासी होना अनिवार्य है तथा भर्ती में आवेदन करने वाली महिला एवं पुरुष उम्मीदवार कक्षा 10वीं एवं 12वीं पास होने चाहिए और एमपी पुलिस भर्ती के लिए आवेदक का शारीरिक रूप एवं मानसिक रूप से पूर्णता स्वस्थ होना अनिवार्य है | एमपी पुलिस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को संपूर्ण पात्रता मापदंड का पालन पूरी ईमानदारी के साथ करना होगा एवं शेष पात्रताओं की जानकारी दी सूचना के माध्यम से जारी की जावेगी |
How to apply for MP Police Bharti 2022?
- एमपी पुलिस भर्ती में आवेदन करने के लिए सर्वप्रथम आधिकारिक वेबसाइट https://www.mppolice.gov.in/ का चयन करें |
- यहां पर सर्वप्रथम आपको “अप्लाई ऑनलाइन फॉर एमपी पुलिस भर्ती 2022” की लिंक पर क्लिक करना होगा |
- इसके पश्चात आपको ऑनलाइन आवेदन पत्र प्राप्त हो सकेगा |
- अब ऑनलाइन आवेदन पत्र में मांगी गई जानकारी सही-सही भरें |
- इसके पश्चात आपको अपना पंजीकृत मोबाइल नंबर वेरीफाई करना होगा |
- अब आप आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन कर, आवेदन शुल्क का भुगतान कर सकते हैं |
- इसके पश्चात नीचे दिए गए कैप्चा कोड को उपरोक्त स्थान में भरें |
- अतः सबमिट व एंटर बटन पर क्लिक करते ही आप एमपी पुलिस भर्ती में सफलतापूर्वक आवेदन कर पाएंगे तथा आप अपने आवेदन पत्र के प्रिंटआउट को संभाल कर रखें |
एमपी पुलिस भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट कौन सी है ?
https://www.mppolice.gov.in/ एवं https://peb.mp.gov.in/
एमपी पुलिस भर्ती की जानकारी किसके द्वारा दी गई ?
एमपी गृहमंत्री माननीय नरोत्तम मिश्रा
एमपी पुलिस भर्ती की अधिसूचना कब जारी की जाएगी ?
एमपी पुलिस भर्ती की अधिसूचना जल्द ही जारी की जाएगी तथा भर्ती से जुड़े नवीनतम अपडेट 30 नवंबर 2022, बुधवार तक प्राप्त हो सकते हैं |