Ladli Behna Yojana Village List 2023: प्रदेश (MP) राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के लिए कल्याणकारी योजना शुरू की गई है। मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा “एमपी लाडली बहना योजना” के बारे में सूचना प्रदान की गई थी, जिसके बाद महिलाओं के लिए आत्मनिर्भर बनाने और उनकी आर्थिक स्थिति सुधार करने के लिए प्रतिमाह 1000 देने का वायदा किया गया है। इस योजना के तहत आवेदन प्रक्रिया 25 मार्च से 30 अप्रैल 2023 तक चलाई गई थी। जिसमें आवेदन करने वाली सभी महिलाओं की पात्रता सूची अब ऑनलाइन तरीके से प्रकाशित हो चुकी है, जिसे आप ऑफिशयल वेबसाइट के माध्यम से डाउनलोड करने का पूरा विवरण यहां पर चैक कर सकते हैं |
Ladli Behna Yojana Village List 2023
मध्य प्रदेश राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के लिए दिया गया यह उपहार काफी सहायक रहेगा। क्योंकि महिलाओं की आर्थिक स्थिति में इस प्रकार की मदद उनके लिए परिवार में बराबर का दर्जा देने वाली है। इसी के लिए ऑनलाइन तरीके से आवेदन करने वाली महिलाओं के लिए लाडली बहना योजना विलेज लिस्ट 2023 उपलब्ध करा दी गई है। अगर आपने आवेदन किया है, तो आपके लिए आवेदन के आधार पर लिस्ट डाउनलोड करने मिल जाएगी। जिसे आप ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड करने का पूरा विवरण, इस आर्टिकल के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं।
लेख | लाडली बहना योजना विलेज लिस्ट 2023 |
विभाग | महिला एवं बाल विकास मंत्रालय मध्य प्रदेश |
राज्य | मध्य प्रदेश |
श्रेणी | विलेज लिस्ट 2023 |
किसने शुरू की | मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मध्य प्रदेश |
लाभार्थी | राज्य की आर्थिक रूप से कमजोर महिलाएं |
लाभ | 1000 रुपए हर महीना |
आवेदन तिथि | 25 मार्च – 30 अप्रैल 2023 |
सूची जारी | 01 मई -15 मई 2023 (उपलब्ध है) |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | https://cmhelpline.in |
एमपी लाडली बहना योजना विलेज लिस्ट काफी महत्वपूर्ण होने वाली है। क्योंकि इस लिस्ट में केवल आवेदन करने वाली पात्र महिलाओं के नाम उपलब्ध कराए जा रहे हैं। राज्य सरकार द्वारा लिस्ट को जारी करने के लिए 1 मई से 15 मई 2023 का समय निर्धारित किया गया था जो कि अब जारी की जा चुकी है। अगर आपने अब तक लिस्ट डाउनलोड नहीं की है, तो आप ऑनलाइन तरीके से एमपी लाडली बहना योजना लिस्ट का पूरा विवरण डाउनलोड कर सकते हैं।
- ये भी पढ़ें: Ladli Behna Yojana Village List: सिर्फ इन महिलाओं को मिलेंगे 1000 रुपए, New List में नाम चेक करें
मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना क्या है?
मध्य प्रदेश राज्य में महिलाओं के लिए पुरुषों के बराबर का दर्जा और उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए कई प्रकार की कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है। उसी प्रकार हाल ही में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना प्रारंभ की गई है, जिसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं को बढ़ावा देना है। इस योजना के परिणाम स्वरूप महिलाओं के लिए प्रतिमाह 10 जून 2023 से 1000 दिए जाएंगे अगर आपने ऑनलाइन तरीके से आवेदन कर दिया है। तो आपके लिए इस योजना का लाभ मिलने वाला है, जिसकी लाभार्थी लिस्ट ऑनलाइन तरीके से उपलब्ध कराई जा रही है।
लाडली बहना योजना लिस्ट 2023 हेतु पात्रता
- मध्यप्रदेश की स्थानीय महिलाओं को इस योजना के तहत नामांकित किया जा रहा है।
- आवेदन करने वाली महिला किसी सरकारी पद, नौकरी पर नहीं होनी चाहिए।
- महिला के पास ढाई एकड़ से अधिक भूमि नहीं होनी चाहिए।
- महिला की वार्षिक आय ढाई लाख रुपए से अधिक होने पर वह इस योजना से वंचित रह जाएगी।
- विधवा और विकलांग महिलाओं के लिए बीएसए योजना के तहत लाभ दिया जाएगा।
- महिला की आयु 23 से 60 वर्ष के बीच होने पर वह इस योजना के तहत लाभ ले सकती।
एमपी लाडली बहना योजना विलेज लिस्ट 2023 डाउनलोड प्रक्रिया
एमपी लाडली बहना योजना की विलेज लिस्ट 2023 उपलब्ध करा दी गई है, जिसे आप ऑफिशियल वेबसाइट पर नीचे दी गई प्रक्रिया का पालन करते हुए डाउनलोड कर सकते हैं-
- सबसे पहले मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की ऑफिशियल वेबसाइट
https://ladlilaxmi.mp.gov.in/llyhome.aspx खोलें। - लॉगइन पेज खुल जाएगा, जहां पर आप मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें।
- इसके बाद लॉग इन पेज आएगा, जहां पर जिला, ब्लाक, ग्राम पंचायत और अपने ग्राम का चयन करें।
- सबमिट करते ही लिस्ट खुल जाएगी।
- अब आप अपने पूरे ग्राम की लिस्ट एवं उनके नाम चेक कर सकते हैं।
सभी महिलाओं के लिए लिस्ट से जुड़ी अधिक जानकारी भी साझा की जा रही है क्योंकि यदि आपका नाम नहीं आया है या फिर किसी भी प्रकार की गलती हुई है तो आप आपत्ति दर्ज करते हुए निराकरण प्राप्त कर सकती हैं। निराकरण पूरा हो जाने के बाद, आपके लिए इस योजना से लाभ दिया जाएगा। तो आप सभी लिस्ट को सबसे पहले डाउनलोड करने के लिए इस आर्टिकल को पूरा अवश्य पढ़े।