KVS Recruitment 2022: केंद्र विद्यालय संगठन की तरफ से हाल ही में KVS Recruitment की अधिसूचना जारी की गई तथा केंद्रीय विद्यालय भर्ती के माध्यम से शिक्षण एवं गैर शिक्षण पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जावेगी | केवीएस रिक्रूटमेंट के लिए अभ्यार्थियों का कक्षा 10वीं एवं 12वीं पास होने के साथ-साथ स्नातक एवं स्नातकोत्तर होना आवश्यक रहेगा और KVS Recruitment 2022 का आयोजन केंद्र स्तर पर किया जा रहा है जिसके माध्यम से केंद्रीय विद्यालयों की सभी शाखाओं के रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों को नियुक्त किया जाएगा |
केंद्रीय विद्यालय संगठन के अधीन आयोजित केंद्रीय विद्यालय भर्ती के माध्यम से लगभग 13,404 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों को नियुक्त किया जाएगा तथा केवीएस रिक्रूटमेंट के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष निर्धारित की गई है और अधिकतम 35 वर्षीय अभ्यर्थी इस भर्ती में आवेदन कर सकेंगे | केवीएस रिक्रूटमेंट की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 5 दिसंबर 2022, सोमवार से 26 दिसंबर 2022, सोमवार तक सक्रिय रहेगी और यदि आप केवीएस रिक्रूटमेंट से जुड़ी अन्य आवश्यक जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो इस लेख के माध्यम से हमारे साथ ध्यान पूर्वक बने रहें !
KVS Recruitment 2022
लेख विवरण | केवीएस रिक्रूटमेंट 2022 |
प्राधिकरण | केंद्र विद्यालय संगठन |
पद | शिक्षण तथा गैर-शिक्षण पद |
कुल रिक्तियां | लगभग 13,404 पद |
सन | 2022 |
कार्यक्षेत्र | भारत (केंद्रीय विद्यालय) |
आवेदन तिथि | 5 दिसंबर से 26 दिसंबर 2022, सोमवार तक |
आवेदन प्रकार | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | https://kvsangathan.nic.in/ |
केंद्रीय विद्यालय भर्ती के लिए आवश्यक दस्तावेज
- कक्षा दसवीं की अंकसूची
- कक्षा बारहवीं की अंकसूची
- स्नातक की डिग्री
- स्नातकोत्तर की डिग्री
- स्टेनो / सीपीसीटी प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
- पैन कार्ड
- आधार कार्ड
- जाति प्रमाण पत्र
- स्थानीय निवास प्रमाण पत्र
- रोजगार पंजीयन आदि |
केंद्रीय विद्यालय भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता
केंद्रीय विद्यालय संगठन के अधीन आयोजित केवीएस रिक्रूटमेंट की शैक्षणिक योग्यताएं पद अनुसार निर्धारित हैं तथा पद अनुसार शैक्षणिक योग्यता में बदलाव देखने को मिल सकते हैं परंतु केवीएस रिक्रूटमेंट के लिए आवेदन कर्ताओं का कक्षा 10वीं एवं 12वीं में अच्छे अंको से उत्तीर्ण होना अनिवार्य है | केवीएस रिक्रूटमेंट के कुछ पदों के लिए उम्मीदवारों से स्नातक डिग्री एवं स्नातकोत्तर डिग्री की मांग की जाएगी तथा स्टेनो एवं सीपीसी प्रमाण पत्र की आवश्यकता विशेष पदों के लिए रहेगी |
केंद्रीय विद्यालय भर्ती के लिए आयु सीमा
केंद्र विद्यालय संगठन के माध्यम से आयोजित होने वाली केवीएस रिक्रूटमेंट की आयु सीमा सभी वर्गों के उम्मीदवारों के लिए समान रूप से निर्धारित हैं परंतु कुछ पदों की आयु सीमा में बदलाव देखे जा सकेंगे | केवीएस रिक्रूटमेंट के लिए न्यूनतम 18 अथवा 21 वर्षीय उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं तथा आवेदन कर्ताओं की अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है परंतु कुछ पदों की अधिकतम आयु सीमा 27 वर्ष / 30 वर्ष या 35 वर्ष हो सकती है |
केंद्रीय विद्यालय भर्ती के लिए आवेदन शुल्क
केवीएस रिक्रूटमेंट में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को वर्ग अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा तथा आवेदन शुल्क का आवश्यक विवरण आवेदन प्रक्रिया के दौरान प्राप्त हो सकता है परंतु वर्तमान समय में केवीएस रिक्रूटमेंट के लिए जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को ₹1000 का भुगतान करना होगा तथा एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी/ईएसएम वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹0 निर्धारित है |
Also Read – Indian Navy MR Recruitment 2022: इंडियन नेवी की तरफ से निकली बम्पर भर्ती, 10वी पास आवेदन करें
UPSRTC Bharti 2022: यूपी परिवहन विभाग की तरफ से निकली बम्पर भर्ती, 10वी 12वी पास कर सकते है आवेदन
KVS Recruitment के लिए चयन प्रक्रिया
केवीएस रिक्रूटमेंट में सर्वप्रथम उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जाएगा और इसके पश्चात स्किल टेस्ट में अपनी उपस्थिति दर्ज करवानी होगी | केवीएस रिक्रूटमेंट की लिखित परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर मेरिट लिस्ट में उपरोक्त स्थान निर्धारित करने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू, दस्तावेज़ सत्यापन एवं मेडिकल टेस्ट के लिए प्रवेश पत्र प्राप्त हो सकेंगे |
केंद्रीय विद्यालय भर्ती के लिए पद विवरण
आपको बता दें कि केंद्र विद्यालय रिक्रूटमेंट के माध्यम से लगभग 13,404 योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति केंद्र विद्यालय के विभिन्न रिक्त पदों पर की जाएगी तथा केवीएस रिक्रूटमेंट के लिए पद अनुसार रिक्त पदों की संख्या नीचे दी गई तालिका में उपलब्ध है :-
क्र.सं. | पद | रिक्तियां |
1 | प्राथमिक शिक्षक (पीआरटी) | 6,414 |
2 | प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) | 3,176 |
3 | स्नातकोत्तर शिक्षक (पीजीटी) | 1,409 |
4 | कनिष्ठ सचिवालय सहायक (एलडीसी) | 702 |
5 | पुस्तकालय अध्यक्ष | 355 |
6 | वरिष्ठ सचिवालय सहायक (यूडीसी) | 322 |
7 | पीआरटी (संगीत) | 303 |
8 | प्रधानाचार्य | 239 |
9 | वाइस प्रिंसिपल | 203 |
10 | सहायक अनुभाग अधिकारी (एएसओ) | 156 |
11 | आशुलिपिक ग्रेड- II | 54 |
12 | सहायक आयुक्त | 52 |
13 | हिंदी अनुवादक | 11 |
14 | वित्त अधिकारी | 6 |
15 | सहायक अभियंता (सिविल) | 2 |
कुल – | 13,404 |
केंद्रीय विद्यालय भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?
- केवीएस रिक्रूटमेंट में आवेदन करने के लिए सर्वप्रथम आधिकारिक वेबसाइट का चयन करें |
- अब होम पेज पर आपको “केवीएस रिक्रूटमेंट 2022” की लिंक प्राप्त होगी |
- इस विकल्प का चयन करते ही आपको पंजीकृत मोबाइल नंबर वेरीफाई करना होगा |
- अब आप ऑनलाइन आवेदन पत्र प्राप्त कर सकेंगे |
- इसके पश्चात आपको ऑनलाइन आवेदन पत्र में मांगी गई जानकारी सही-सही भरनी होगी |
- अब आप ऑनलाइन माध्यम से वर्ग अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करेंगे |
- इसके पश्चात कैप्चा कोड दर्ज करके सबमिट बटन का चयन कर सकते हैं |
- अतः इस प्रकार आप केवीएस रिक्रूटमेंट में सफलतापूर्वक आवेदन कर पाएंगे तथा आवेदन पत्र के प्रिंटआउट को संभाल कर रखें |
केंद्रीय विद्यालय भर्ती में आवेदन करने के लिए तिथि क्या है?
5 दिसंबर से 26 दिसंबर 2022, सोमवार तक
Sant Ravidas Shiksha Sahayata Yojana UP : 5000 रूपए तक की सहायता धनराशि – आवेदन Form डाउनलोड [Link]