Kisan Karj Maafi List: जैसा कि आप सब जानते हैं कि पिछले कुछ वर्षों से खराब मौसम की वजह से किसानों की फसलें लगातार नष्ट हो रही हैं जिस कारण किसान भाइयों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है | आप किसान भाइयों की आर्थिक स्थिति का अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि कोरोना का के दौरान मात्र चार से छह माह के लिए आपके कार्य में रुकावट आई थी जिसका असर देश की अर्थव्यवस्था पर प्रभावी ढंग से पड़ा | किसान भाइयों ने अपनी आर्थिक तंगी के दौरान खेती एवं घरेलू जरूरतें पूरी करने के उद्देश्य बैंक से लोन / ऋण प्राप्त किया और वर्तमान समय में किसान भाई इस राशि का भुगतान करने में असमर्थ हैं तो आपको अधिक चिंता करने की आवश्यकता नहीं क्योंकि आपके लिए ही सरकार ने किसान ऋण मोचन योजना की शुरुआत की है |
हमारे देश के आर्थिक रूप से कमजोर एवं सीमांत किसानों की फसलें कई सालों से लगातार नष्ट होती आ रही है तथा खेती से उन्हें पर्याप्त आमदनी नहीं हो रही जिस कारण किसान भाइयों को कृषि ऋण की आवश्यकता पड़ी | उत्तर प्रदेश राज्य में निवास करने वाले छोटे तथा सीमांत किसानों का राज्य सरकार लगभग एक लाख रुपए तक का ऋण माफ कर रही है और इससे अधिक राशि होने पर किसान भाइयों को ऋण ब्याज पर राहत प्राप्त हो सकेगी |
उत्तर प्रदेश राज्य में निवास करने वाले लगभग 86 लाख किसानों के कर्ज / ऋण को माफ किया गया तथा प्राकृतिक आपदाओं से क्षतिग्रस्त होने वाले खेतों के किसानों के एक लाख रुपए के कर्ज को राज्य सरकार माफ करेगी और हाल ही में किसान कर्ज माफी योजना की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया संपन्न हुई जिसमें ऋण राशि का भुगतान करने में असमर्थ किसानों ने अपना पंजीकरण करवाया और उनकी किसान कर्ज माफी लिस्ट आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है, जिस में सम्मिलित किसानों के एक लाख रुपए के कर्ज को माफ किया जाएगा और Kisan Karj Maafi List की अन्य जानकारी के लिए लेख में ध्यान पूर्वक बने रहने का प्रयास करें !
Kisan Karj Maafi List – Ovevriew
1 | लेख विवरण | किसान कर्ज माफी लिस्ट |
2 | योजना | उत्तर प्रदेश किसान कर्ज माफी योजना |
3 | सन | 2022 |
4 | स्थान | उत्तर प्रदेश |
5 | लाभार्थी | उत्तर प्रदेश के सीमांत किसान |
6 | ऋण राशि | लगभग ₹1,00,000 |
7 | आधिकारिक वेबसाइट | http://www.upkisankarjrahat.upsdc.gov.in/ एवं https://pmkisan.gov.in/ |
किसान कर्ज माफी के लिए आवश्यक दस्तावेज
- पैन कार्ड
- आधार कार्ड
- मोबाइल नंबर
- पहचान पत्र
- बैंक पासबुक
- पासपोर्ट साइज फोटो
- जाति प्रमाण पत्र
- स्थानीय निवास प्रमाण पत्र
- भूमि विवरण के लिए आवश्यक दस्तावेजों की छायाप्रति आदि |
PM Kisan PFMS Bank Status: अगर आपके बेनेफिशरी स्टेटस में आया ये तो नहीं मिलेगा पैसा
E Shram Card Bhatta: आ गए ई श्रम कार्ड भत्ता के ₹1000, यहाँ से बैलेंस चेक करें
किसान कर्ज माफी योजना विवरण
किसान कर्ज माफी योजना की शुरुआत उत्तर प्रदेश राज्य में की गई तथा इस योजना के माध्यम से राज्य के सीमांत तथा आर्थिक रूप से कमजोर किसानों के कृषि ऋण को माफ किया जाता है | किसान कर्ज माफी योजना के अंतर्गत किसान भाइयों के लगभग एक लाख रुपए तक के कृषि ऋण को माफ किया जाता है तथा इस योजना के अंतर्गत लगभग 86 लाख किसानों को लाभान्वित किया जा चुका है | यूपी किसान कर्ज राहत योजना के अंतर्गत 25 मार्च 2016 पहले वाले कृषि ऋण को माफ किया जा रहा है तथा काफी लंबे समय से मौसमी तथा प्राकृतिक आपदाओं के कारण किसान भाइयों की फसलें नष्ट होती आ रही है और यही कारण है कि वर्तमान समय में किसान ऋण राशि का भुगतान करने में असमर्थ है इसीलिए राज्य सरकार ने उनके ऋण को माफ करने का फैसला लिया और किसान भाइयों के हित में इस योजना को जारी किया | किसान कर्ज माफी योजना के अंतर्गत एक लाख रुपए से अधिक लोन / ऋण राशि के ब्याज में राहत भी उपलब्ध करवाई जाती है |
किसान कर्ज माफी के लिए पात्रता मापदंड
- किसान कर्ज माफी के लिए आवेदक किसान उत्तर प्रदेश राज्य का निवासी होना चाहिए |
- किसान कर्ज माफी के लिए आवेदन किसान पूर्णता कृषि पर निर्भर होना चाहिए |
- किसान कर्ज माफी योजना के लिए आवेदन किसान की न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित है |
- किसान के परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी अथवा आयकर दाता नहीं होना चाहिए |
- किसान की जमीन 2 हेक्टेयर से 5 हेक्टेयर के बीच होना अनिवार्य है |
- किसान कर्ज माफी योजना के अंतर्गत राज्य के आर्थिक रूप से कमजोर एवं सीमांत किसानों को लाभान्वित किया जाएगा |
How to check Kisan Karj Maafi List?
- किसान कर्ज माफी लिस्ट में अपना नाम देखने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ का चयन करें |
- जब आप आधिकारिक वेबसाइट की लिंक पर क्लिक करेंगे आपके सामने विभाग का होम पेज ओपन हो जाएगा |
- अब होम पेज पर किसान भाइयों को “किसान कर्ज माफी लिस्ट 2022” के विकल्प का चयन करना होगा |
- अब योजना में पंजीकृत किसान भाइयों को अपना एप्लीकेशन नंबर एवं मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा |
- इसके पश्चात कैप्चा कोड दर्ज करके सबमिट बटन का चयन करें |
- अतः अब आपकी कंप्यूटर स्क्रीन में किसान कर्ज माफी लिस्ट प्रस्तुत हो जाएगी जिसमें सम्मिलित किसानों के लगभग ₹1,00,000 के कृषि ऋण माफ किया जाएगा |
किसान कर्ज माफ़ी योजना के अंतर्गत किन किसानो को लाभ प्राप्त होगा?
किसान कर्ज माफी योजना के अंतर्गत राज्य के आर्थिक रूप से कमजोर एवं सीमांत किसानों को लाभान्वित किया जाएगा |
किसान कर्ज माफी लिस्ट के लिए आधिकारिक वेबसाइट कौन-सी है ?
http://www.upkisankarjrahat.upsdc.gov.in/ एवं https://mkisan.gov.in/
उतर प्रदेश मे ही क्यू और राज्य मे भी कर्ज माफ करो जिनके पास खाने के लिए कुछ भी नहीं है ये तो सरासर अन्याय है
हिमाचल प्रदेश मे भी कर्ज माफ करो