E Shram Card Bhatta: उत्तर प्रदेश राज्य के ई श्रम कार्ड धारकों के लिए बहुत ही अच्छी खबर क्योंकि हाल ही में राज्य सरकार द्वारा असंगठित क्षेत्रों में कार्यरत ई श्रम कार्ड धारकों के लिए ई श्रम कार्ड भत्ता योजना की शुरुआत की गई तथा ई श्रम कार्ड भत्ता के अंतर्गत पात्र ई श्रम कार्ड धारकों को प्रतिमाह ₹1000 की भत्ता अर्थात सहायता राशि प्रदान की जाएगी | E Shram Card Bhatta योजना का लाभ राज्य के केवल पात्र ई श्रम कार्ड धारक ही प्राप्त कर सकेंगे और ई श्रम कार्ड भत्ता योजना के लिए छह माह पुराने श्रम कार्ड धारक पात्र हो सकते हैं |
ई श्रम कार्ड भत्ता के अंतर्गत उत्तर प्रदेश राज्य के ई श्रम कार्ड धारकों को राज्य सरकार द्वारा ₹1000 का अनुदान दिया जाएगा तथा योजना के शुरुआती समय में केवल 10% ई श्रम कार्ड धारकों को ई श्रम कार्ड भत्ता राशि प्राप्त हो सकेगी और कुछ समय बाद उत्तर प्रदेश राज्य के प्रत्येक ई श्रम कार्ड धारक को श्रम कार्ड भत्ता का लाभ प्राप्त हो सकता है | E Shram Card Bhatta का लाभ लेने के लिए उम्मीदवारों को अपने ई श्रम कार्ड को पुनः अपडेट करना होगा जिसमें आप अपनी आय एवं कार्य का विवरण दर्ज करेंगे और पात्र श्रमिकों को ही E Shram Card Bhatta का लाभ मिल सकेगा एवं अन्य जानकारी के लिए लेख में ध्यान पूर्वक बने रहे !
E Shram Card Bhatta – Overview
1 | लेख विवरण | ई श्रम कार्ड भत्ता |
2 | विभाग का नाम | श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, भारत |
3 | योजना | ई-श्रम कार्ड योजना |
4 | स्कीम | ई श्रम कार्ड भत्ता |
5 | स्तर | राज्य स्तरीय (उत्तर प्रदेश राज्य) |
6 | भत्ता राशि | ₹1,000 प्रति माह |
7 | लाभार्थी | उत्तर प्रदेश राज्य के ई-श्रम कार्ड धारक |
8 | हेल्पलाइन नंबर | 14434 |
9 | आधिकारिक वेबसाइट | https://eshram.gov.in/ |
ई श्रम कार्ड रजिस्ट्रेशन के लिए आवश्यक दस्तावेज
- पासपोर्ट साइज फोटो
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- मोबाइल नंबर
- बैंक खाता विवरण
- आय प्रमाण पत्र
- हस्ताक्षर या फिंगरप्रिंट
- स्थानीय निवास प्रमाण पत्र आदि |
PM Kisan Payment Check: पीएम किसान योजना का पैसा नहीं मिला तो जल्दी करें ये काम, तुरंत मिलेगा पैसा
ई श्रम कार्ड भत्ता विवरण
E Shram Card Bhatta : उत्तर प्रदेश राज्य में निवास करने वाले असंगठित क्षेत्रों के ई श्रम कार्ड धारकों के जीवन में बदलाव करने की प्रयास में राज्य सरकार द्वारा E Shram Card Bhatta की शुरुआत की गई तथा इस योजना के अंतर्गत राज्य में निवास करने वाले ई श्रम कार्ड धारकों को सहायता राशि प्रदान की जाएगी | E Shram Card Bhatta योजना के अंतर्गत ई श्रम कार्ड धारकों को प्रतिमाह ₹1000 की सहायता राशि उपलब्ध करवाई जाएगी और इसके लिए राज्य के 10% ई श्रम कार्ड धारकों का चयन किया गया है तथा भविष्य में उत्तर प्रदेश राज्य के प्रत्येक ई श्रम कार्ड धारक को ई श्रम कार्ड भत्ता का लाभ प्राप्त हो सकेगा |
ई श्रम कार्ड भत्ता के लिए पात्रता श्रमिक
- छोटे और सीमांत किसान
- कृषि मजदूर
- सब्जी और फल विक्रेता
- प्रवासी कामगार
- बटाईदार ईंट भट्ठा मजदूर
- मछुआरे देखा मिल श्रमिक
- पशुपालन कार्यकर्ता
- बीडल रोलिंग
- लेबलिंग और पैकिंग
- बढ़ई रेशम उत्पादन श्रमिक
- असंगठित क्षेत्रों में कार्यरत श्रमिक आदि |
ई श्रम कार्ड योजना विवरण
E Shram Card Bhatta : हमारे भारत देश में श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के अधीन रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव जी द्वारा वर्ष 2021 में ई श्रम कार्ड योजना की शुरुआत की गई तथा इस योजना से पहले भारत सरकार के पास देश के असंगठित क्षेत्रों में कार्यरत श्रमिकों का किसी भी प्रकार का डेटाबेस नहीं था तथा असंगठित क्षेत्रों में कार्यरत लगभग 40 करोड़ श्रमिकों की वार्षिक आय एवं कार्य की किसी भी प्रकार की जानकारी सरकार के पास नहीं थी इसीलिए इन श्रमिकों के लिए जारी होने वाली योजनाओं की जानकारी भी सरकार को प्राप्त नहीं हो पाती थी | ई श्रम कार्ड योजना एवं ई श्रम पोर्टल के माध्यम से भारत देश के असंगठित क्षेत्रों में कार्यरत श्रमिकों का डेटाबेस तैयार किया जा रहा है तथा उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़कर सक्षम बनाने का प्रयास किया जा रहा है |
ई श्रम पोर्टल पर ई श्रम कार्ड योजना में पंजीकरण करते ही श्रमिकों को 12 अंकों वाला ई श्रम कार्ड प्राप्त होता है तथा श्रमिकों को ₹2,00,000 तक का दुर्घटना बीमा भी प्रदान किया जाता है | ई श्रम कार्ड योजना के अंतर्गत पंजीकृत श्रमिकों को ई श्रम कार्ड पेंशन योजना, ई श्रम कार्ड पेमेंट योजना, E Shram Card Bhatta योजना आदि के माध्यम से लाभान्वित किया जाता है और भविष्य में भी आपको नवीनतम अपडेट एवं विभिन्न सरकारी लाभ प्राप्त हो सकेंगे |
How to registration for E Shram Card Bhatta?
- ई श्रम कार्ड भत्ता में पंजीकरण करने के लिए सर्वप्रथम आधिकारिक वेबसाइट का चयन करें |
- जब आप आधिकारिक वेबसाइट https://eshram.gov.in/ के लिंक पर क्लिक करेंगे आपके सामने विभाग का होम पेज ओपन हो जाएगा |
- अब होम पेज पर आपको ” ई श्रम कार्ड भत्ता ” के विकल्प का चयन करना होगा |
- इसके पश्चात आपको अपना 12 अंकों वाला ई श्रम कार्ड नंबर वेरीफाई करना होगा |
- अब आपको ऑनलाइन पंजीकरण पत्र प्राप्त हो सकेगा |
- इसके पश्चात आपको पंजीकरण पत्र में मांगी गई जानकारी सही-सही भरनी होगी |
- अब आप अपने फिंगरप्रिंट स्कैनर करके सफल बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन कर सकते हैं |
- इसके पश्चात कैप्चा कोड दर्ज करके सबमिट बटन का चयन करें |
- अतः इस प्रकार आप ई श्रम कार्ड भत्ता के लिए सफलतापूर्वक पंजीकरण कर पाएंगे तथा पात्र होने पर आपको योजना का लाभ प्राप्त हो सकेगा |
ई श्रम कार्ड भत्ता के लिए आधिकारिक वेबसाइट कौन-सी है ?
ई श्रम कार्ड भत्ता के लिए आधिकारिक वेबसाइट निम्नलिखित है :- https://eshram.gov.in/
ई श्रम कार्ड भत्ता की राशि कितनी है ?
ई श्रम कार्ड भत्ता के माध्यम से ई श्रम कार्ड धारकों को प्रतिमाह ₹1000 की राशि प्राप्त हो सकेगी |
ई श्रम कार्ड योजना में भत्ता राशि कितनी प्राप्त होती है?
₹1,000 प्रति माह