Berojgari Bhatta Yojana: मध्य प्रदेश राज्य में रहने वाले बेरोजगार एवं शिक्षित युवाओं के जीवन के कठोर संघर्ष को ध्यान में रखते हुए मध्य प्रदेश राज्य के माननीय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी ने बेरोजगारी भत्ता योजना की घोषणा की तथा इस योजना के माध्यम से मध्यप्रदेश राज्य में रहने वाले अर्थात मध्य प्रदेश राज्य के मूल निवासियों को लाभान्वित किया जाएगा | Berojgari Bhatta Yojana का लाभ शिक्षित एवं होनहार युवा ही प्राप्त कर सकेंगे तथा संबंधित युवा पूर्ण रूप से बेरोजगार होना चाहिए एवं युवा के नाम पर किसी भी प्रकार की प्रॉपर्टी नहीं होनी चाहिए तथा उसके संबंधित बैंक खाते में जमा राशि ₹10,000 से कम होना अनिवार्य होगा | बेरोजगारी भत्ता योजना के लिए उम्मीदवार अपने संपूर्ण आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन करेंगे तथा पूरी जांच करने के पश्चात विभाग आपको कुछ नियमों एवं शर्तों के अंतर्गत योजना का लाभ प्रदान करेगा |
हम आपको बता दें कि Berojgari Bhatta Yojana की शुरुआत करने के पीछे माननीय मुख्यमंत्री जी का काफी असामान्य उद्देश्य है क्योंकि इस योजना का लाभ प्राप्त करने के पश्चात जरूरतमंद युवा बेहतर रोजगार ढूंढने के लिए अग्रसर होंगे तथा अपनी पढ़ाई पर भी ध्यान दे पाएंगे और अपनी सोच / दिमाग नए रोजगार / व्यवसाय की ओर लगाने का प्रयास करेंगे | Berojgari Bhatta Yojana के माध्यम से मध्यप्रदेश राज्य के शिक्षित एवं पात्र युवाओं को ₹1,500 की भत्ता राशि सहायता स्वरूप प्रदान की जावेगी और इस योजना में पंजीकृत प्रदेशवासियों को पूरे तीन वर्ष तक लाभान्वित किया जाएगा | मध्य प्रदेश रोजगार मंत्रालय के अधीन संचालित Berojgari Bhatta Yojana प्रदेश के महिला एवं पुरुष उम्मीदवार को लाभान्वित करेगी तथा अन्य जानकारी के लिए हमारे साथ ध्यान पूर्वक बने रहे !
बेरोजगारी भत्ता योजना अवलोकन (Berojgari Bhatta Yojana -Overview)
1 | लेख विवरण | बेरोजगारी भत्ता योजना |
2 | योजना की शुरुआत | माननीय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी द्वारा |
3 | विभाग का नाम | मध्य प्रदेश रोजगार मंत्रालय |
4 | श्रेणी | सरकारी योजना |
5 | सन | 2022 |
6 | स्थान | मध्य प्रदेश |
7 | योजना का उद्देश्य | पात्र उम्मीदवारों को आर्थिक सहायता प्रदान करना |
8 | लाभार्थी | मध्य प्रदेश राज्य के शिक्षित एवं बेरोजगार युवा |
9 | भत्ता राशि | लगभग ₹1500 प्रति माह |
10 | आयु सीमा | 18 वर्ष से 27 वर्ष तक |
11 | नागरिकता | भारतीय |
12 | योजना स्थिति | एक्टिव सक्रिय |
13 | टोल फ्री नंबर | 18005727751, 07556615100 |
14 | हेल्पलाइन ईमेल आईडी | helpdesk.mprojgar@mp.gov.in |
15 | आधिकारिक वेबसाइट | http://mprojgar.gov.in/ |
बेरोजगारी भत्ता योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज (Berojgari Bhatta Yojana – Important Documents)
- आधार कार्ड
- स्नातक की डिग्री
- कक्षा 10वीं की अंकसूची
- कक्षा 12वीं की अंकसूची
- बैंक पासबुक
- बर्थ सर्टिफिकेट
- इनकम सर्टिफिकेट
- पासपोर्ट साइज फोटो
- रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर
- स्थानीय निवास प्रमाण पत्र
- आवेदन कर्ता का भत्ता योजना में घोषणा पत्र
- पहचान पत्र (वोटर आईडी, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस आदि)
- आवेदन कर्ता का रोजगार ऑफिस से प्राप्त रजिस्ट्रेशन फॉर्म आदि |
बेरोजगारी भत्ता योजना के लिए शैक्षणिक योग्यता (Berojgari Bhatta Yojana – Education Qualification)
हमारे मध्य प्रदेश राज्य में रोजगार मंत्रालय मध्यप्रदेश के अधीन संचालित Berojgari Bhatta Yojana का लाभ केवल शिक्षित युवाओं को प्राप्त हो सकेगा तथा इस योजना के माध्यम से मध्यम एवं निम्न वर्गीय परिवार में निवास करने वाले जरूरतमंद एवं बेरोजगार युवाओं को लाभान्वित किया जाएगा और बेरोजगारी भत्ता योजना के लिए युवाओं की शैक्षणिक योग्यताओं की विशेष जांच की जाएगी इसीलिए बेरोजगारी भत्ता योजना के लिए आवेदक की शैक्षणिक योग्यता नीचे दी गई तालिका के आधार पर होना अनिवार्य है :-
1 | कक्षा दसवीं | न्यूनतम 75% अंक | फर्स्ट डिवीजन पास |
2 | कक्षा बारहवीं | न्यूनतम 75% अंक | फर्स्ट डिवीजन पास |
3 | स्नातक डिग्री | न्यूनतम 60% अंक | -ग्रेजुएशन^ |
बेरोजगारी भत्ता योजना के लिए आयु सीमा (Berojgari Bhatta Yojana – Age Limit)
बेरोजगारी भत्ता योजना का संचालन मध्य प्रदेश रोजगार मंत्रालय के अधीन करवाया जा रहा है तथा बेरोजगारी भत्ता योजना के माध्यम से केवल उन बेरोजगार युवाओं को लाभान्वित किया जाएगा, जिन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में महारत हासिल की है परंतु किसी कारणवश उन्हें उनकी योग्यताओं के आधार पर रोजगार प्राप्त नहीं हो सका इसीलिए वे वर्तमान में बेरोजगारी का सामना कर रहे हैं | Berojgari Bhatta Yojana में उम्मीदवारों की आयु सीमा का विशेष ध्यान रखने के लिए निर्देश जारी है तथा इस योजना के लिए महिला और पुरुष उम्मीदवारों की आयु लगभग-लगभग समान रूप से निर्धारित है परंतु कुछ वर्गों के उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा में राहत देखने को मिलेगी और बेरोजगारी भत्ता योजना की आयु सीमा नीति तालिका के आधार पर निर्धारित है :-
क्र.सं. | वर्ग | न्यूनतम आयु | अधिकतम आयु | आयु सीमा में राहत |
1 | जनरल | 18 वर्ष | 27 वर्ष | 0 वर्ष |
2 | ओबीसी | 18 वर्ष | 27 वर्ष | 2 वर्ष |
3 | एससी | 18 वर्ष | 27 वर्ष | 5 वर्ष |
4 | एसटी | 18 वर्ष | 27 वर्ष | 5 वर्ष |
5 | पीडब्ल्यूडी | 18 वर्ष | 27 वर्ष | 1 वर्ष |
6 | ईडब्ल्यूएस आदि | 18 वर्ष | 27 वर्ष | 2 वर्ष |
बेरोजगारी भत्ता योजना विवरण (Berojgari Bhatta Yojana – Details)
- बेरोजगारी भत्ता योजना को माननीय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी ने हाल ही में शुरू किया |
- बेरोजगारी भत्ता योजना मध्य प्रदेश रोजगार मंत्रालय के अधीन संचालित है |
- बेरोजगारी भत्ता योजना के माध्यम से मध्य प्रदेश राज्य के बेरोजगार, शिक्षित, होनहार, कुशल एवं पात्र युवाओं को लाभान्वित किया जाएगा |
- बेरोजगारी भत्ता योजना के माध्यम से प्रदेशवासियों को ₹1,500 की भत्ता राशि सहायता स्वरूप प्रदान की जा रही है |
- बेरोजगारी भत्ता योजना का लाभ लेकर बेरोजगार युवा बेहतर रोजगार की तलाश कर सकते हैं |
- बेरोजगारी भत्ता योजना का लाभ प्राप्त कर आप अपनी आगे की पढ़ाई जारी रख सकते हैं |
- बेरोजगारी भत्ता योजना के माध्यम से वर्तमान की जरूरतें पूरी कर आप अपना दिमाग नए रोजगार एवं व्यवसाय की ओर अग्रसर कर सकते हैं |
- बेरोजगारी भत्ता योजना के माध्यम से मध्य प्रदेश राज्य के बेरोजगार युवाओं को 3 वर्ष तक लाभान्वित किया जाएगा |
- बेरोजगारी भत्ता योजना के प्रारंभिक काल में आप को रोजगार ऑफिस से पंजीकृत करने की आवश्यकता रहेगी |
- बेरोजगारी भत्ता योजना में सफलतापूर्वक पंजीकृत उम्मीदवारों को ही आगे योजना में रखा जाएगा |
- बेरोजगारी भत्ता योजना उन युवाओं के लिए काफी लाभदायक साबित होगी, जिन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में महारत हासिल की है परंतु वे अपनी योग्यताओं के आधार पर रोजगार प्राप्त होने से वंचित है इसीलिए वह बेरोजगार है !
बेरोजगारी भत्ता योजना के लिए पात्रता मापदंड (Berojgari Bhatta Yojana – Eligibility Criteria)
- बेरोजगारी भत्ता योजना का लाभ केवल मध्य प्रदेश राज्य के बेरोजगार युवाओं को प्राप्त हो सकेगा |
- बेरोजगारी भत्ता योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आपको मध्य प्रदेश राज्य के निवासी होना चाहिए तथा मध्य प्रदेश राज्य का मूल निवास प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा |
- बेरोजगारी भत्ता योजना के लिए आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 27 वर्ष निर्धारित की गई है |
- बेरोजगारी भत्ता योजना का लाभ मध्य प्रदेश राज्य में रहने वाले शिक्षित एवं बेरोजगार युवा ही प्राप्त कर सकेंगे |
- बेरोजगारी भत्ता योजना के माध्यम से मध्य प्रदेश राज्य के महिला एवं पुरुष उम्मीदवारों को लाभान्वित किया जाएगा |
- बेरोजगारी भत्ता योजना के लिए आवेदक को कक्षा दसवीं, बारहवीं एवं ग्रेजुएशन स्नातक कक्षा में अच्छे अंकों के साथ उत्तीर्ण होने की आवश्यकता है |
- बेरोजगारी भत्ता योजना से जुड़े अन्य पात्रता मापदंड विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचना/ ऑफिशल नोटिफिकेशन के माध्यम से प्राप्त हो सकते हैं |
बेरोजगारी भत्ता योजना के लिए आवेदन कैसे करें? (How to apply for Berojgari Bhatta Yojana)
- बेरोजगारी भत्ता योजना में आवेदन करने के लिए सर्वप्रथम आधिकारिक वेबसाइट http://mprojgar.gov.in/ का चयन करने की आवश्यकता है |
- अब उम्मीदवारों की मोबाइल या कंप्यूटर स्क्रीन में मध्य प्रदेश रोजगार मंत्रालय का होम पेज प्रदर्शित हो रहा है |
- अब होम पेज पर आपको मैंने वाले विकल्प का चयन करने की आवश्यकता है |
- यहां पर आपको “रजिस्टर ऑनलाइन फॉर बेरोजगारी भत्ता योजना 2022” की लिंक प्राप्त होगी |
- अब आपको अपना रजिस्टर्ड / पंजीकृत मोबाइल नंबर तथा आधार कार्ड वेरीफाई करना होगा |
- इसके पश्चात आपको ऑनलाइन आवेदन पत्र प्राप्त हो सकेगा |
- अब उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन पत्र में मांग की जानकारी ध्यान पूर्वक एवं सही-सही भरनी होगी |
- इसके पश्चात आप आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड कर सकते हैं |
- अंत में आवेदन प्रक्रिया को सफल बनाने के उद्देश्य में आपको नीचे दिए गए कैप्चा कोड को ग्रुप में दर्ज कर सबमिट बटन का चयन करना होगा |
Berojgari Bhatta Yojana – FAQs
बेरोजगारी भत्ता योजना के लिए ऑफिशियल वेबसाइट कौन-सी है ?
बेरोजगारी भत्ता योजना के लिए ऑफिशियल वेबसाइट http://mprojgar.gov.in/ है |
बेरोजगारी भत्ता योजना किस विभाग के अधीन संचालित है ?
बेरोजगारी भत्ता योजना का संचालन मध्य प्रदेश रोजगार मंत्रालय के अधीन किया जा रहा है |
बेरोजगारी भत्ता योजना की निर्धारित मासिक राशि कितनी है ?
बेरोजगारी भत्ता योजना में पंजीकृत युवाओं को ₹1,500 की सहायता भत्ता राशि प्रदान की जाएगी |
बेरोजगारी भत्ता योजना के लिए कितनी आयु सीमा निर्धारित की गयी है ?
न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 27 वर्ष निर्धारित की गई है