Beneficiary List of PM Kisan: वर्ष 2018 में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा छोटे और सीमांत किसानों को लाभ प्रदान करने हेतु एक महत्वकांक्षी योजना का शुभारंभ किया गया था उस योजना का नाम है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना। इस योजना की सहायता से 2 एकड़ या फिर उससे कम कृषि योग्य भूमि वाले प्रत्येक पात्र किसानों के खाते में प्रत्येक वर्ष ₹6000 की राशि का भुगतान किया जाता है जो कि यह राशि प्रत्येक 4 माह में ₹2000 की तीन किस्तों के माध्यम से ट्रांसफर की जाती है।
पीएम किसान योजना लाभार्थियों के खाते में अक्टूबर 2022 में 12वीं किस्त का सफलतापूर्वक ट्रांसफर किया गया है जिसके पश्चात सभी किसान भाई अगली किस्त का इंतजार कर रहे हैं आप सभी किसान भाइयों का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है क्योंकि जनवरी-मार्च 2023 के मध्य पीएम किसान बेनिफिशियरी लिस्ट को जारी करने की संभावना है। जिन किसान भाइयों ने आवेदन पत्र भरकर अपना पंजीकरण कराया है, वे पीएम किसान लाभार्थी सूची 2023 की जांच कर सकेंगे।
Beneficiary List of PM Kisan
कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा 17 अक्टूबर 2022 को सभी कृषकों के खाते में 12वीं किस्त का भुगतान किया गया है जिसके माध्यम से हमारे देश के लगभग 10 करोड किसान भाइयों के खाते में 20000 करोड़ रुपए की राशि का ट्रांसफर किया गया है। पीएम किसान योजना का लाभ केवल उन्हीं लाभार्थियों को दिया गया है जिन्होंने योजना के लिए आवेदन किया था। पीएम किसान 12वीं किस्त का भुगतान होने के पश्चात सभी किसान भाई बड़ी उत्सुकता के साथ पीएम किसान 13वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं आप सभी किसान भाइयों का इंतजार जल्द ही समाप्त होने वाला है |
कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के द्वारा लगभग जनवरी-मार्च 2023 के मध्य अगली किस्त का ट्रांसफर किया जाएगा जिसके तहत पीएम किसान लाभार्थी सूची को जारी किया जाएगा इस लाभार्थी सूची में सिर्फ उन्हीं किसान भाइयों के नाम दर्ज किए जाएंगे जिन्होंने आवेदन पत्र भरकर अपना पंजीकरण कराया है। बेनिफिशियरी लिस्ट प्रधान मंत्री किसान सम्मान निधि योजना के आधिकारिक वेब पोर्टल पर अपलोड की जाएगी जिसकी जांच आप इस लेख की सहायता से कर सकते।
योजना का नाम | PM Kisan Samman Nidhi |
द्वारा लॉन्च किया गया | भारत सरकार |
योजना का उद्देश्य | भारत के किसानों को न्यूनतम वित्तीय सहायता |
प्रारंभ का वर्ष | 2019 |
पिछली किश्तें | 12 |
लाभार्थियों | देश के किसानों को रु. तीन किश्तों में 6000 |
श्रेणी | Sarkari Yojana |
पीएम किसान 12वीं किस्त | 17 अक्टूबर 2022 |
कुल वार्षिक सहायता | रुपये 6000 |
आधिकारिक वेबसाइट | pmkisan.gov.in |
पीएम किसान भुगतान स्थिति 2023
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए सभी कृषकों को आवेदन पत्र भरकर आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण कराना आवश्यक है जिन सभी उम्मीदवारों ने पीएम किसान योजना का पंजीकरण किया है सिर्फ वही पीएम किसान लाभार्थी स्थिति 2023 की जांच कर सकते हैं।
पीएम किसान योजना के माध्यम से प्रत्येक वर्ष सभी पात्र किसानों को ₹6000 की राशि का भुगतान किया जाता है जिसके तहत हाल ही में अभी अक्टूबर 2022 में बारहवीं कक्षा का ट्रांसफर किया गया है जिसके माध्यम से आपको ₹2000 की राशि भुगतान की गई है जल्द ही आगामी सप्ताह में पीएम किसान 13वीं किस्त ई लाभार्थी सूची जारी की जाएगी जिसके तहत नाम दर्ज सभी पात्र किसानों के खाते में 2000 रुपए की राशि स्थानांतरित की जाएगी
- Also Read: इन किसानों का होगा कर्ज माफ़, नई लिस्ट में देखें अपना नाम
- Also Read: Ayushman Bharat Yojana Registration: घर बैठे बनाये 5 लाख रुपए वाला हेल्थ कार्ड
पीएम किसान ई केवाईसी अपडेट 2023
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जुड़े सभी लाभार्थियों को बता दें भारत सरकार द्वारा इस योजना के तहत इस वर्ष नए बदलाव किए गए हैं जिसके पश्चात अगली किस्त प्राप्त करने के लिए आपको अपने बैंक खाते की ई-केवाईसी अपडेट कराना आवश्यक है बिना ईकेवाईसी कार्य हेतु किसी भी किसान भाई के लिए अगली किस्त का लाभ प्रदान नहीं किया जाएगा।
पीएम किसान बेनिफिशियरी लिस्ट चेक करने हेतु आवश्यक दस्तावेज
पीएम किसान योजना के लाभार्थी सूची चेक करने के लिए सभी कृषक भाइयों के पास नीचे दिए गए दस्तावेजों का होना आवश्यक है:-
- पासपोर्ट साइज फोटो
- आपका आधार कार्ड
- बैंक खाता पासबुक
- निवासी प्रमाण पत्र
- भूमि संबंधित जानकारी
- पहचान पत्र
- मोबाइल नंबर
पीएम किसान योजना बेनिफिशियरी लिस्ट कैसे चेक करें?
- पीएम किसान योजना लाभार्थी सूची चेक करने के लिए सर्वप्रथम आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।
- अब आपके सामने हम भी प्रदर्शित होगा जिस पर प्रदान किए गए फार्मर कॉर्नर सेक्शन पर जाएं।
- नीचे स्क्रॉल करने पर आपको लाभार्थी सूची की लिंक दिखाई देगी जिस पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने नया पेज ओपन होगा आप जिस माध्यम से लाभार्थी सूची की जांच करना चाहते हैं उस विकल्प का चयन करें।
- आधार कार्ड नंबर, बैंक खाता नंबर और मोबाइल नंबर के माध्यम से आप सभी पीएम किसान लाभार्थी सूची की जांच कर सकते हैं।
- अब आपके द्वारा चुने गए विक्रांता टाइप दर्ज करें जैसे कि आधार कार्ड नंबर |
- अब अंतिम चरण में सभी उम्मीदवार नीचे दिए गए क्या बचा कोर्ट को दर्ज करें गैट डाटा के विकल्प पर क्लिक कर दें।
- इस प्रकार से आप सभी की स्क्रीन पर पीएम किसान बेनिफिशियरी लिस्ट 2023 ओपन हो जाएगी।
कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के द्वारा पीएम किसान 13वीं किस्त ई केवाईसी अपडेट तिथि 30 जनवरी 2023 निर्धारित कर दी गई है जिसके तहत आप को निर्धारित अंतिम तिथि से पूर्व बैंक खाते की ई केवाईसी अपडेट कराना आवश्यक है तत्पश्चात ही आपको अगली किस्त के माध्यम से ₹2000 की राशि का लाभ प्रदान किया जाएगा।