Anganwadi Bharti 2023: उत्तर प्रदेश महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा उत्तर प्रदेश की शिक्षित महिलाओं के लिए 53,000 पदों पर जल्द ही आंगनवाड़ी के लिए भर्ती की अधिसूचना जारी की जा सकती है। यूपी आंगनवाड़ी भर्ती 2023 के तहत उत्तर प्रदेश की सभी कक्षा दसवीं पास महिलाएं आवेदन कर सकेंगी एवं इनकी चयन प्रक्रिया मेरिट लिस्ट के आधार पर की जाएगी। उत्तर प्रदेश महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा यूपी आंगनबाड़ी भर्ती 2023 को लेकर अभी तक कोई अधिकारिक पुष्टि तो नहीं की गई है परंतु अपडेट्स के मुताबिक मई माह के मध्य यूपी आंगनवाड़ी की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की जा सकती है।
Anganwadi Bharti 2023
यूपी आंगनवाड़ी भर्ती के तहत आवेदन प्रक्रिया को ऑनलाइन माध्यम से अधिकारिक वेबसाइट पर रखा जाएगा तथा सभी महिला उम्मीदवारों के लिए अधिकारी वेबसाइट के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया को पूर्ण करना होगा। यूपी आंगनवाड़ी भर्ती के तहत महिलाओं का चयन उनकी योग्यता के आधार पर करवाया जाना है। यूपी आंगनवाड़ी भर्ती के तहत महिला के कक्षा दसवीं के अंकों के आधार पर ही चयन किया जाएगा। यूपी आंगनवाड़ी भर्ती एक राज्य स्तरीय परीक्षा है जिसके अंतर्गत केबल उत्तर प्रदेश की महिलाएं ही आवेदन कर सकती हैं एवं परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।
लेख विवरण | आंगनबाड़ी भर्ती 2023 |
विभाग का नाम | बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग, उत्तर प्रदेश |
पद | आंगनबाड़ी सहायिका, कार्यकर्ता, पर्यवेक्षक आदि |
वर्ष | 2023 |
कार्यक्षेत्र | उत्तर प्रदेश |
योग्यता | 10वीं पास |
अधिसूचना दिनांक | जल्द ही अपडेट करेंगे |
मोड | ऑनलाइन / ऑफलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | https://balvikasup.gov.in/ |
आंगनवाड़ी भर्ती के लिए आवश्यक दस्तावेज
- कक्षा 10वीं की अंकसूची
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- रोजगार पंजीयन
- पहचान पत्र
- जन्म प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- बैंक का खाता
- हस्ताक्षर
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर इत्यादि।
आंगनवाड़ी भर्ती के लिए शैक्षिक योग्यता एवं आयु सीमा
उत्तर प्रदेश महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जारी की जाने वाली आंगनवाड़ी की भर्ती के तहत आवेदन करने हेतु महिला के लिए उत्तर प्रदेश के बोर्ड द्वारा मान्यता प्राप्त कक्षा दसवीं की परीक्षा उत्तीर्ण करना आवश्यक है जिसमें महिला के अंक फर्स्ट डिवीजन में हीं होने चाहिए।
यूपी आंगनवाड़ी भर्ती के तहत आवेदन करने हेतु महिला की न्यूनतम आयु 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु 35 वर्ष के मध्य होनी चाहिए अर्थात अगर महिला का जन्म 1988 से 2004 के मध्य हुआ है तो वह महिला आंगनबाड़ी भर्ती के तहत आवेदन करने के लिए पात्र है।
आंगनवाड़ी भर्ती चयन प्रक्रिया डिटेल
उत्तर प्रदेश महिला एवं बाल विभाग द्वारा जारी की जाने वाली यूपी आंगनबाड़ी भर्ती के तहत महिला की चयन प्रक्रिया मेरिट लिस्ट के आधार पर तय की जाएगी। जिन महिलाओं का कक्षा दसवीं में अच्छा प्रदर्शन रहा है तो उसी के अंकों के आधार पर महिला का नाम मेरिट लिस्ट में दर्ज किया जाएगा तथा जिन महिलाओं का नाम मेरिट लिस्ट में होता है उनके दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया करवाई जाएगी तत्पश्चात वे यूपी आंगनवाड़ी के पदों पर पदस्थ होने हेतु योग्य होंगी। यूपी आंगनवाड़ी की आवेदन प्रक्रिया पूर्ण होने के कुछ दिनों पश्चात मेरिट लिस्ट ऑनलाइन माध्यम से अधिकारिक वेबसाइट पर जारी करवाई जाएगी।
आंगनबाड़ी भर्ती 2023 डिटेल
यूपी आंगनवाड़ी के लिए पदों की भर्ती की अधिसूचना महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा समय-समय पर करवाई जाती है तथा जो महिला मेरिट लिस्ट के तहत सफल होती हैं उनके लिए योग्यता अनुसार पदों पर पदस्थ किया जाता है। पिछले वर्षों की तरह 2023 में भी यूपी आंगनवाड़ी भर्ती की अधिसूचना जारी की जाने वाली है जिसके लिए उत्तर प्रदेश की शिक्षित तथा योग्य महिलाएं बेहद उत्साहित है। यूपी आंगनवाड़ी भर्ती 2023 मैं आवेदन करने हेतु जो महिला इच्छुक है बे अपने निर्धारित महत्वपूर्ण दस्तावेजों को एकत्रित कर सकती हैं एवं आवेदन की तिथि सुनिश्चित होने पर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकती हैं।
आंगनवाड़ी भर्ती के लिए पात्रता मापदंड
- यूपी आंगनवाड़ी भर्ती के तहत केवल महिला उम्मीदवार ही पात्र हैं।
- यूपी आंगनवाड़ी भर्ती 2023 में आवेदन करने हेतु महिला की नागरिकता मूल उत्तर प्रदेश की होनी चाहिए।
- महिला ने कक्षा दसवीं की परीक्षा अच्छे अंको से उत्तीर्ण की हो।
- आवेदन हेतु महिला के पास निर्धारित आवश्यक दस्तावेज मूल रूप से तैयार होने चाहिए।
- महिला की न्यूनतम आयु 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु 35 वर्ष के मध्य ही होनी चाहिए।
आंगनवाड़ी भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?
- यूपी आंगनवाड़ी भर्ती के तहत आवेदन करने हेतु महिला उम्मीदवार के लिए सर्वप्रथम अधिकारिक पोर्टल www.balvikasup.gov.in पर जाना होगा।
- आधिकारिक पोर्टल के होम पेज पर यूपी आंगनवाड़ी भर्ती 2023 लिंक का विकल्प उपलब्ध करवा दिया जाएगा उस पर क्लिक करना होगा।
- विकल्प पर क्लिक करने के पश्चात एक नया पेज ओपन हो जाएगा जिसमें उम्मीदवार के लिए पंजीकरण प्रक्रिया को पूर्ण करना होगा एवं एक पासवर्ड को दर्ज करके लॉगइन करना होगा।
- इसके पश्चात आपके सामने यूपी आंगनवाड़ी भर्ती 2023 का आवेदन पत्र प्रदर्शित हो जाएगा महिला की मांगी गई निर्धारित जानकारी को दर्ज करना होगा।
- इसके पश्चात महिला के राज्य जिला ब्लॉक आंगनवाड़ी केंद्र इत्यादि का चयन करना होगा एवं अपने महत्वपूर्ण दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करना होगा।
- इसके बाद आवश्यकतानुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।
- अंत में कैप्चा कोड को भरकर सबमिट के बटन का चयन करना होगा।
- तत्पश्चात आपका यूपी आंगनवाड़ी भर्ती के लिए आवेदन हो जाएगा।
आंगनवाड़ी भर्ती के तहत कितने पदों के लिए अधिसूचना जारी की जाने वाली है?
आंगनवाड़ी भर्ती के तहत 53,000 पदों के लिए अधिसूचना जारी की जाने वाली है।
आंगनवाड़ी भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना कब तक जारी करवाई जाएगी?
आंगनवाड़ी भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना मई माह के मध्य जारी करवाई जा सकती है।
आंगनवाड़ी भर्ती के लिए आवेदन कैसे करना होगा?
आंगनवाड़ी भर्ती के लिए आवेदन करने हेतु अधिकारी पोर्टल पर लॉग इन करना होगा एवं आवेदन पत्र को भरकर सबमिट करना होगा तत्पश्चात आपका आवेदन सफल हो जाएगा।