Anganwadi Bharti 2023: उत्तर प्रदेश राज्य में काफी लंबे समय से आंगनबाड़ी भर्ती की मांग उठ रही है क्योंकि यूपी राज्य में पिछले 10 वर्षों से किसी भी प्रकार की आंगनबाड़ी भर्ती के नोटिफिकेशन को रिलीज नहीं किया गया है। लेकिन इस वर्ष आंगनबाड़ी भर्ती के अंतर्गत सरकारी नौकरी की तलाश में जुटे हुए सभी अभ्यार्थियों का इंतजार जल्द ही समाप्त होने वाला है क्योंकि उत्तर प्रदेश अधिकृत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा यूपी आंगनवाड़ी रिक्रूटमेंट 2023 के अंतर्गत आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका, सुपरवाइजर, वर्कर, हेल्पर जैसे आदि विभिन्न रिक्त पदों पर कुल मिलाकर 52000 रिक्तियों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है जिसके अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सीधा लिंक उम्मीदवार यहां रिक्तियों, योग्यता, अधिसूचना और अन्य विवरणों की जांच कर सकते हैं |
Anganwadi Bharti 2023
यूपी राज्य के अंतर्गत जिला स्तरीय सरकारी नौकरी की तलाश में जुटी हुई सभी महिलाओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण! क्योंकि उत्तर प्रदेश एकीकृत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा कक्षा 5वीं, 8वीं, 10वीं और 12वीं पास महिलाओं को रोजगार प्रदान करने के उद्देश्य हेतु आंगनवाडी भर्ती में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और आंगनवाड़ी सहायकों, सेविका, सहायिका, सुपरवाइजर, वर्कर, हेल्पर पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है।
जिसके अंतर्गत जारी विज्ञापन अधिसूचना के तहत उक्त रिक्त पदों पर प्रत्येक महिलाओं का चयन जिले के अनुसार किया जाएगा। जिसके अंतर्गत ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया प्रारंभ होने के पश्चात प्रत्येक महिलाएं आईसीडीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सफलतापूर्वक आवेदन पत्र जमा करा सकती है।
आंगनवाड़ी भर्ती 2023 हेतु शैक्षणिक योग्यता
उत्तर प्रदेश महिला एवं एकीकृत बाल विकास विभाग के अंतर्गत यूपी आंगनवाड़ी रिक्रूटमेंट 2023 के तहत जारी किए गए विभिन्न रिक्त पदों के तहत पंजीकरण प्रक्रिया में सम्मिलित प्रत्येक महिलाओं को किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान/ विश्वविद्यालय/ बोर्ड से 05 वीं, 08 वीं, 10 वीं व 12 वीं पास होना अनिवार्य है। इसी के साथ साथ ही आंगनबाड़ी पर्यवेक्षक पद पर आवेदन करने वाली महिलाओं को स्नातक या समकक्ष कक्षा उत्तीर्ण करना अनिवार्य है।
आंगनवाड़ी भर्ती 2023 हेतु आयु सीमा
यूपी आंगनबाड़ी भर्ती के अंतर्गत आवेदन प्रक्रिया में सम्मिलित होने वाले प्रत्येक महिलाओं की न्यूनतम उम्र 21 वर्ष और अधिकतम उम्र 45 वर्ष निर्धारित की गई है हालांकि इस उम्र में ओबीसी कैटेगरी के लिए 3 वर्ष तक की छूट और अनुसूचित जाति जनजाति वर्ग के लिए 5 वर्ष तक की छूट प्रदान की जाती है।
आंगनवाड़ी भर्ती 2023 हेतु चयन प्रक्रिया
यूपी आंगनवाड़ी रिक्रूटमेंट के अंतर्गत जारी किए गए विभिन्न रिक्त पदों के तहत पंजीकृत प्रत्येक महिलाओं को ध्यान देना चाहिए कि इस भर्ती में किसी भी महिलाओं के लिए कोई भी लिखित परीक्षा का आयोजन नहीं किया जाता है इस भर्ती हेतु आपका चयन कक्षा 10वीं 12वीं एवम स्नातक में प्राप्त किए हुए अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार करके किया जाता है। जो की मेरिट लिस्ट में नाम आने के पश्चात प्रत्येक महिलाओं को साक्षात्कार एवं दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया के लिए आमंत्रित किया जाता है।
आंगनवाड़ी भर्ती 2023 हेतु वेतनमान
यूपी राज्य के अंतर्गत निकाली गई आंगनबाड़ी भर्ती की रिक्तियां पर चयनित होने के पश्चात प्रत्येक महिलाओं के लिए राज्य सरकार द्वारा नीचे दिया गया वेतन प्रत्येक माह प्रदान किया जाता है:-
- महिला पर्यवेक्षक: ₹20000/-
- आंगनवाड़ी कार्यकर्ता : ₹7500/-
- मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता : ₹6000/-
- आंगनवाड़ी सहायिका : ₹3750/
- यूपी आंगनवाड़ी रिक्रूटमेंट 2023 आवेदन शुल्क विवरण:
- सामान्य/ओबीसी : रु.100/-
- एससी/एसटी : रु.0 /-
आपको परीक्षा शुल्क का भुगतान ऑनलाइन डेबिट कार्ड / क्रेडिट कार्ड / नेट बैंकिंग शुल्क मोड के माध्यम से करना होगा।
आंगनवाड़ी भर्ती 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
- यूपी आंगनवाड़ी भर्ती 2023 हेतु आवेदन करने के लिए सर्वप्रथम आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के पश्चात आप सभी की स्क्रीन पर होम पेज ओपन हो जाएगा।
- अब सभी महिलाएं होम पेज पर प्रदर्शित न्यू रजिस्ट्रेशन लिंक का चयन करें।
- पंजीकृत होने के पश्चात आप सभी की स्क्रीन पर यूपी आंगनबाड़ी भर्ती का आवेदन फार्म ओपन हो जाएगा।
- आवेदन फार्म में सभी जानकारियों को सावधानीपूर्वक दर्ज कर आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करें.
- अंतिम चरण में आवेदन शुल्क का भुगतान कर नीचे दिए गए सबमिट के विकल्प पर क्लिक करें।
- इस प्रकार से यूपी आंगनबाड़ी भर्ती हेतु आपका आवेदन सफलतापूर्वक संपन्न हो जाएगा।
आंगनवाड़ी भर्ती 2023 हेतु कितने रिक्त पदों पर अधिसूचना जारी की गई है?
आंगनबाड़ी भर्ती हेतु कुल मिलाकर 52 हजार से अधिक रिक्त पदों पर अधिसूचना जारी की गई है।
आंगनबाड़ी भर्ती हेतु आवेदन प्रक्रिया का प्रारंभ कब से किया जाएगा ?
आंगनबाड़ी भर्ती हेतु आवेदन प्रक्रिया का प्रारंभ जल्द ही आगामी सप्ताह में कर दिया जाएगा।
आंगनबाड़ी भर्ती के अंतर्गत सभी महिलाओं की शैक्षणिक योग्यता क्या निर्धारित की गई है ?
आंगनवाड़ी भर्ती के अंतर्गत जारी की गई रिक्तियों पर किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान/ विश्वविद्यालय/ बोर्ड से 05 वीं, 08 वीं, 10 वीं व 12 वीं पास महिलाएं सफलतापूर्वक आवेदन कर सकती है।